Sahebganj News: चैती छठ का समापन, उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया पारण

जिला प्रशासन द्वारा दंडाधिकारियों और पुलिस बल की रही व्यापक तैनाती

Sahebganj News: चैती छठ का समापन, उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया पारण
(फोटो)

लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया। साहिबगंज के ओझा टोली, शकुंतला सहाय और जयसूर्या गंगा घाट पर तड़के से ही व्रतियों की भीड़ जुटने लगी थी। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की आर्थिक प्रगति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। जिला प्रशासन की चौकसी और सामाजिक संगठनों के सहयोग से पूरा आयोजन सुचारू रहा। 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर पारण किया।

साहिबगंज: लोक आस्था का चार दिवसीय चैती छठ पर्व आज उदीयमान भगवान सूर्य के अर्घ्य के साथ जिले में संपन्न हो गया। जिला मुख्यालय के ओझा टोली गंगा घाट, शकुंतला सहाय गंगा घाट, जयसूर्या गंगा घाट सहित अन्य गंगा घाटों में श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और अपने-अपने परिवार के सदस्यों के लिए अच्छे स्वास्थ्य, आर्थिक प्रगति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए प्रार्थना की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगा घाटों पर जिला प्रशासन ने पर्याप्त पुलिसकर्मियों और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की थी।

बुधवार तड़के ही बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में घाटों पर पहुंचे। छठी मैया के गीतों और भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक भगवान सूर्य की उपासना कर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इससे पूर्व मंगलवार को व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया था, जिसके बाद आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण किया गया। 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर पारण किया।

छठ घाटों पर सामाजिक संगठनों द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था सुचारू बनी रही। इधर, अनुकूल मौसम भी व्रतियों का साथ दिया। हल्की ठंडक और सुहावने वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ महापर्व को संपन्न किया। उल्लेखनीय है कि छठ महापर्व में सूर्य देव और छठी मैया की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की जाती है। प्रखंड मुख्यालय में इस वर्ष भी यह पर्व पूरी श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान