Sahebganj district administration
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Sahebganj News: सिद्धेश्वर मंडल फिर बने 'नेक नागरिक', परिवहन विभाग ने किया सम्मानित
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज के सिद्धेश्वर मंडल को उनकी ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी द्वारा 'नेक नागरिक' (Good Samaritan) सम्मान से नवाजा गया है। इससे पहले उन्हें 15 अगस्त 2024 को उपायुक्त द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। सिद्धेश्वर मंडल समाज में सकारात्मक बदलाव और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को प्रेरित करने के एक जीवंत उदाहरण बन गए हैं। Sahebganj News: उपायुक्त हेमन्त सती ने की शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा, कार्य में लापरवाही पर दी चेतावनी
Published On
By Anjali Sinha
जिले के शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों की सुस्त रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए उपायुक्त हेमन्त सती ने नगर निकायों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में साहिबगंज नगर परिषद, राजमहल और बरहरवा नगर पंचायत की लंबित योजनाओं पर चर्चा की गई। डीसी ने स्पष्ट किया कि पेयजल, सड़क, स्वच्छता और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नगर प्रशासकों को निर्देश दिया कि वे योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें और पारदर्शिता के साथ कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। Sahebganj News: चैती छठ का समापन, उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया पारण
Published On
By Anjali Sinha
लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया। साहिबगंज के ओझा टोली, शकुंतला सहाय और जयसूर्या गंगा घाट पर तड़के से ही व्रतियों की भीड़ जुटने लगी थी। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की आर्थिक प्रगति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। जिला प्रशासन की चौकसी और सामाजिक संगठनों के सहयोग से पूरा आयोजन सुचारू रहा। 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर पारण किया। Sahebganj News: डीसी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, बड़ी संख्या में शिकायतें लेकर पहुंचे नागरिक
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज के उपायुक्त हेमंत सती ने अपने कार्यालय में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। बैठक में भूमि विवाद, पेंशन, राशन कार्ड और बुनियादी सुविधाओं (सड़क, बिजली, पानी) से संबंधित आवेदनों पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। Sahibganj News : बरहरवा की अनदेखी क्यों, ROB निर्माण को लेकर जिला प्रशासन पर उठे सवाल
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज जिले में पटेल चौक से बादशाह चौक तक ROB निर्माण की प्रक्रिया तेज है, लेकिन व्यापारिक प्रखंड बरहरवा में LC गेट नंबर 19 बंद होने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। 