Sahebganj News: उपायुक्त हेमन्त सती ने की शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा, कार्य में लापरवाही पर दी चेतावनी

योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और पारदर्शिता बरतने के दिए गए कड़े निर्देश

Sahebganj News: उपायुक्त हेमन्त सती ने की शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा, कार्य में लापरवाही पर दी चेतावनी
(फोटो)

जिले के शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों की सुस्त रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए उपायुक्त हेमन्त सती ने नगर निकायों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में साहिबगंज नगर परिषद, राजमहल और बरहरवा नगर पंचायत की लंबित योजनाओं पर चर्चा की गई। डीसी ने स्पष्ट किया कि पेयजल, सड़क, स्वच्छता और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नगर प्रशासकों को निर्देश दिया कि वे योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें और पारदर्शिता के साथ कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें।

साहिबगंज: जिले में शहरी विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद साहिबगंज, नगर पंचायत राजमहल एवं नगर पंचायत बरहरवा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान नगर निकायों में चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति, कार्यों की गुणवत्ता तथा लंबित परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी जनहित से जुड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उपायुक्त ने विशेष रूप से स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं की मजबूती ही विकास की असली पहचान है, इसलिए इन क्षेत्रों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, नियमित मॉनिटरिंग एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों की सतत निगरानी की जाए तथा किसी भी प्रकार की बाधा आने पर तत्काल समाधान किया जाए। बैठक में नगर परिषद साहिबगंज के नगर प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह, नगर पंचायत बरहरवा के नगर प्रशासक दीपक कुमार, नगर पंचायत राजमहल के नगर प्रशासक दानिश हुसैन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और शहरी जनता को बेहतर एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहने के निर्देश दिए।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें