Jharkhand Chaiti Chhath News
समाचार  झारखण्ड  राज्य  साहिबगंज 

Sahebganj News: चैती छठ का समापन, उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया पारण

Sahebganj News: चैती छठ का समापन, उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया पारण लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया। साहिबगंज के ओझा टोली, शकुंतला सहाय और जयसूर्या गंगा घाट पर तड़के से ही व्रतियों की भीड़ जुटने लगी थी। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की आर्थिक प्रगति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। जिला प्रशासन की चौकसी और सामाजिक संगठनों के सहयोग से पूरा आयोजन सुचारू रहा। 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर पारण किया।
Read More...
समाचार  झारखण्ड  जमशेदपुर  राज्य 

Jamshedpur News: लक्ष्मीनारायण मंदिर में चैती छठ की धूम, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ समापन

Jamshedpur News: लक्ष्मीनारायण मंदिर में चैती छठ की धूम, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ समापन केबुल टाउन स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में चैती छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर के तालाब में दर्जनों व्रतियों ने अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। मंगलवार को जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय ने घाट का दौरा किया और सेवादारों का उत्साहवर्धन किया। मंदिर प्रबंधन द्वारा व्रतियों और उनके परिजनों के लिए चाय, कॉफी और पकौड़ी की विशेष व्यवस्था की गई थी।
Read More...
समाचार  झारखण्ड  पलामू  राज्य 

Palamu News: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही धूमधाम से संपन्न हुआ चैती छठ

Palamu News: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही धूमधाम से संपन्न हुआ चैती छठ लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व चैती छठ का बुधवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही समापन हो गया। छतरपुर के मंदेया नदी, कर्मा कलां डैम और अन्य जलाशयों पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर की आराधना की। नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता 'चुनमुन' और स्थानीय युवाओं के सहयोग से घाटों पर पेयजल, चाय और बेहतर प्रकाश की व्यवस्था की गई थी। 22 मार्च से शुरू हुआ यह कठिन अनुष्ठान आज सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम्र की मंगलकामना के साथ संपन्न हुआ।
Read More...

Advertisement