Jamshedpur Breaking News
समाचार  झारखण्ड  जमशेदपुर  राज्य 

Jamshedpur News: प्रेम प्रसंग में खूनी रंजिश? युवती के सामने ही युवक पर चापड़ से वार

Jamshedpur News: प्रेम प्रसंग में खूनी रंजिश? युवती के सामने ही युवक पर चापड़ से वार टेल्को थाना क्षेत्र के थीम पार्क के पास मंगलवार शाम अपराधियों ने 18 वर्षीय आदर्श सिंह पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक की गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति TMH में चिंताजनक बनी हुई है। घटना के समय मौके पर एक युवती भी मौजूद थी, जिसके आधार पर पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फारुक अयान समेत चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हमले की पूरी वारदात पास के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।
Read More...
समाचार  झारखण्ड  जमशेदपुर  राज्य 

Jamshedpur News: लक्ष्मीनारायण मंदिर में चैती छठ की धूम, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ समापन

Jamshedpur News: लक्ष्मीनारायण मंदिर में चैती छठ की धूम, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ समापन केबुल टाउन स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में चैती छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर के तालाब में दर्जनों व्रतियों ने अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। मंगलवार को जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय ने घाट का दौरा किया और सेवादारों का उत्साहवर्धन किया। मंदिर प्रबंधन द्वारा व्रतियों और उनके परिजनों के लिए चाय, कॉफी और पकौड़ी की विशेष व्यवस्था की गई थी।
Read More...

Advertisement