Dhanbad News: पुलिस सभागार में तीन दिवसीय साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आगाज
दिल्ली से आए साइबर एक्सपर्ट्स तीन दिनों तक देंगे तकनीकी जानकारी
धनबाद समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में सोमवार से तीन दिवसीय साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। एसएसपी प्रभात कुमार और अन्य वरीय पुलिस अधिकारियों ने इसका उद्घाटन किया। दिल्ली से आए साइबर विशेषज्ञों द्वारा जिले के पुलिस पदाधिकारियों को साइबर अपराध की पहचान, डिजिटल साक्ष्य जुटाने और ऑनलाइन ठगी रोकने की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
धनबाद: समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सोनवार से शुरू किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी ग्रामीण चौधरी ने किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थानों एवं शाखाओं से आए पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं से निपटने के लिए सक्षम बनाना है।

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम से पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आम जनता को साइबर अपराधों से बचाने में मदद मिलेगी। यह पहल साइबर अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
