Sahebganj News: नाला जाम के कारण बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, सरकार ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन
धार्मिक स्थल के अंदर पहुंचा नाले का पानी: वार्ड-3 के लोगों का फूटा गुस्सा
बरहरवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-3 में मुख्य नाला जाम होने से जलजमाव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। गंदा पानी सड़कों और स्थानीय मज्जिद के भीतर प्रवेश कर रहा है, जिससे बदबू और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस समस्या को लेकर कांग्रेस नेता निताय सरकार और स्थानीय लोगों ने कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपा। अधिकारी ने जल्द ही नए नाले के निर्माण और तत्काल सफाई कराने का आश्वासन दिया है।
बरहरवा: नगर पंचायत के वार्ड संख्या-3 में स्थित मुख्य नाला जाम होने से लोगों को परेशानी हो रही है। नाले का पानी सड़क पर और मस्जिद के अंदर जा रहा है, जिससे मच्छरों का आतंक बढ़ रहा है और बदबू फैल रही है। वार्ड के स्थानीय लोगों ने कांग्रेस प्रखंड महासचिव निताय सरकार से मिलकर समस्या से अवगत कराया। इसके बाद सरकार ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर हस्ताक्षर अभियान के तहत आवेदन तैयार किया और बरहरवा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपा।

