Deoghar News: साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार: चार शातिर ठग गिरफ्तार, कस्टमर केयर बन करते थे ठगी
Deoghar News: साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार: चार शातिर ठग गिरफ्तार, कस्टमर केयर बन करते थे ठगी
देवघर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए जसीडीह थाना क्षेत्र से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फ्लिपकार्ट, अमेजन और फोनपे जैसे ब्रांड्स का फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करते थे। एसपी सौरभ के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में ललन कुमार, राजा कुमार, दिलीप दास और निरोज दास शामिल हैं, जो देवघर के ही विभिन्न थानों के निवासी हैं।
देवघर: जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। एसपी सौरभ के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में साइबर थाना व जसीडीह थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक त्रिलोचन तामसोय और सहायक अवर निरीक्षक अमर कुमार राम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपियों में ललन कुमार दास, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता रामदेव दास, निवासी बसवरिया, थाना देवीपुर, राजा कुमार, उम्र करीब 18 वर्ष, पिता सूरज दास, निवासी सलैया, थाना मधुपुर, दिलीप दास, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता स्वर्गीय प्रसादी दास, निवासी बसवरिया, थाना देवीपुर तथा निरोज दास, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता ईश्वर दास, निवासी बसवरिया, थाना देवीपुर शामिल हैं। सभी आरोपी देवघर जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में इनसे ठगी के कई साक्ष्य मिले हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक त्रिलोचन तामसोय, साइबर थाना तथा सहायक अवर निरीक्षक अमर कुमार राम, साइबर थाना, देवघर के साथ जसीडीह थाना की पुलिस टीम शामिल थी।
