Pakur News: तीन दिवसीय सुसमाचारीय एवं प्रार्थना सभा का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रो स्टीफन मरांडी हुए शामिल

श्रद्धालुओं ने एक स्वर में प्रभु का गुणगान कर क्षेत्र की सुख-शांति के लिए मांगी दुआ

Pakur News: तीन दिवसीय सुसमाचारीय एवं प्रार्थना सभा का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रो स्टीफन मरांडी हुए शामिल
(फोटो)

प्रखंड के शिवरामपुर मैदान में मंगलवार से तीन दिवसीय सुसमाचारीय एवं प्रार्थना सभा “सधीन साकवा आड़ाङ” शुरू हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी की उपस्थिति में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ। विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। 24 से 26 मार्च तक चलने वाले इस आयोजन में प्रभु यीशु मसीह की विशेष प्रार्थना और शांति-प्रेम के संदेशों के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रेरित किया जा रहा है।

महेशपुर: प्रखंड के शिवरामपुर मैदान में महेशपुर ऑल चर्चेस यूनियन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सुसमाचारीय एवं प्रार्थना सभा “सधीन साकवा आड़ाङ” का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। इस आध्यात्मिक आयोजन में महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रो स्टीफन मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में उनके आगमन पर आयोजकों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा पारंपरिक आदिवासी नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और सांस्कृतिक प्रस्तुति के बीच उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया। 

यह कार्यक्रम 24 मार्च से 26 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रभु की आराधना एवं प्रार्थना में लीन रहेंगे। सभा में यीशु मसीह की विशेष प्रार्थना की गई, जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में प्रभु का गुणगान करते हुए शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में प्रभु यीशु के जीवन, उनके त्याग, करुणा और उपदेशों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज में प्रेम, सेवा और क्षमा की भावना को अपनाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आपसी सौहार्द, भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। इस अवसर पर धर्मगुरु सुशील मरांडी, मार्टिन हांसदा, संचालक सिफानोएल सोरेन, राजु मुर्मू, झामुमो युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन, मुन्ना प्यारेलाल मुर्मू, बेंजामिन हेंब्रम, फेनी हेंब्रम, हरेंद्र मुर्मू सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या AI आने से भविष्य में नौकरियां कम हो जाएंगी?

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Pakur News: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का बड़ा कदम, घर-घर होगा फीवर सर्वे
Bokaro News: केएम मेमोरियल अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
Dumka News: काली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र
Ranchi News: प्रीति ज्वेलर्स में हथियारों के बल पर लूटपाट, अपराधी फरार
Bokaro News: आईईएल थाना के एसआई पर बेरहमी का आरोप, किताब व्यवसायी को हाजत में डंडों से पीटा
Bokaro News: ट्रेजरी से वेतन मद में गड़बड़ी पर डीसी का बड़ा एक्शन, आरोपित अकाउंटेंट गिरफ्तार
Bokaro News: ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, बेटी घायल
भाजपा का आरोप: 'कुप्रबंधन की चरम सीमा पर पहुंची हेमंत सरकार'
Palamu News: आपूर्ति विभाग की योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
Palamu News: नशे, लूट और दोहरे कत्ल की खौफनाक दास्तां, आरोपी चुनमुन चौधरी गिरफ्तार
Palamu News: कार और टोटो रिक्शा में टक्कर, काम पर जा रही दो महिलाएं घायल