Palamu News: दो दिवसीय पुस्तक मेले का भव्य शुभारंभ, छात्रों में उत्साह

दर्जनों स्टॉलों पर उपलब्ध साहित्य और प्रतियोगी पुस्तकें

Palamu News: दो दिवसीय पुस्तक मेले का भव्य शुभारंभ, छात्रों में उत्साह

पलामू में दो दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ हुआ, जहां उप विकास आयुक्त ने पुस्तक पढ़ने की आदत और ज्ञान के महत्व पर जोर दिया।

पलामू: पलामू जिला पुस्तकालय में आयोजित दो दिवसीय पुस्तक मेले का मंगलवार को भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त  जावेद हुसैन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, एनडीसी नीरज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरव प्रकाश, प्रो. शालिनी लिहितकर (पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय,नागपुर) साहित्यकार हरिवंश प्रभात तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. असीम सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पुस्तक मेले का शुभारंभ किया।

Palamu News: दो दिवसीय पुस्तक मेले का भव्य शुभारंभ, छात्रों में उत्साह

पुस्तक मेले में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं,शिक्षक एवं पुस्तक प्रेमियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। मेले में विभिन्न प्रकाशकों के दर्जनों स्टॉल लगाए गए हैं जहां प्रतियोगी परीक्षाओं, साहित्य, बाल पुस्तकों एवं अन्य ज्ञानवर्धक सामग्री की आकर्षक प्रदर्शनी की गयी है।आगंतुकों द्वारा विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर पुस्तकों की खरीदारी भी की जा रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हुसैन ने कहा कि“किताबें हमारे जीवन की सबसे अच्छी मित्र होती हैं।

”उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में पढ़ने की आदत में कुछ कमी आई है,किंतु पुस्तकें ही व्यक्ति की सोचने एवं समझने की क्षमता का विकास करती हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नियमित रूप से पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित करने का आह्वान किया तथा कहा कि पुस्तकें न केवल ज्ञानवर्धन करती हैं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के पुस्तक मेले समाज में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे।

यह भी पढ़ें दोस्त ही निकला आरोपी! गिरिडीह गोलीकांड का चौंकाने वाला खुलासा

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: पुलिस सभागार में तीन दिवसीय साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आगाज
Hazaribagh News: रामनवमी को शांतिपूर्वा संपन्न कराने में नए थाना प्रभारी की रही सराहनीय भूमिका 
Dhanbad News: अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से गिरे 16 वर्षीय ऋषव की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल हुआ घोषित सत प्रतिशत रिजल्ट 
Lohardaga News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Dhanbad News: बसपा की जोन-3 स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर मंथन
Deoghar News: IDSP-IHIP प्रशिक्षण आयोजित, संचारी रोगों की रोकथाम पर दिया गया जोर
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा एवं श्रमिक कल्याण योजनाओं की प्रगति पर उपायुक्त ने की व्यापक समीक्षा
Deoghar News: साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार: चार शातिर ठग गिरफ्तार, कस्टमर केयर बन करते थे ठगी
Sahebganj News: पतना मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का सफल समापन
Sahebganj News: नाला जाम के कारण बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, सरकार ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन