Ranchi News : सीआईपी में रोबोटिक्स पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

छात्रों को सेंसर, मोटर और माइक्रोकंट्रोलर की जानकारी

Ranchi News : सीआईपी में रोबोटिक्स पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

सीआईपी बाहया में रोबोटिक्स कार्यशाला में छात्रों को तकनीकी और प्रायोगिक ज्ञान दिया गया, जिसमें आईआईआईटी रांची के विशेषज्ञ शामिल हुए।

रांची : कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक (सीआईपी), बाहया में मंगलवार को रोबोटिक्स विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान आईआईआईटी रांची के रोबोटिक्स विशेषज्ञों ने रिसोर्स पर्सन के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया।

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में इनोवेशन की भावना को बढ़ावा देना तथा उन्हें रोबोटिक्स के क्षेत्र में व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करना था। कार्यशाला में विद्यार्थियों को रोबोटिक्स के मूलभूत सिद्धांतों से परिचित कराते हुए विशेषज्ञों ने रोबोट्स के विभिन्न घटकों, जैसे सेंसर, मोटर, माइक्रोकंट्रोलर आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

Ranchi News : सीआईपी में रोबोटिक्स पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

इस दौरान प्रायोगिक तौर पर विद्यार्थियों द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट्स का संचालन भी किया गया। कार्यशाला शुरू होने से पूर्व संस्थान के प्राचार्य डॉ. एन. के. यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीकी युग में रोबोटिक्स का ज्ञान होना अत्यंत लाभदायक है। उन्होंने भविष्य में इससे जुड़ी संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।

Read More.. Sahebganj News: राजमहल प्रखंड कांग्रेस कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

कार्यशाला में आईआईआईटी रांची के वंश गर्ग, दीपांकर सिन्हा, सौरभ शिंदे, आकिब अली, ऋषिक मांझी, क्रिश पटीदार के अलावा रुघाराम सेठ उपस्थित थे। वहीं, संस्थान के शिक्षक प्रो. विकास कुमार, प्रो. कुमार सैकत, प्रो. आशीष रंजन, प्रो. जयदेव कुंभकार, प्रो. सताक्षी सिंह, अजित कुमार राय, विनोद यादव, लखींद्र महतो आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Read More.. Koderma News: महुआ चुनने गई महिला के साथ जंगल में हुआ खौफनाक हादसा

 

Read More.. Sahebganj News: बिंदुधाम मेले में नो एंट्री फेल, ओवरलोड ट्रकों से श्रद्धालु परेशान

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Palamu News: विराट हिंदू सम्मेलन 12 अप्रैल को शिवाजी मैदान में Palamu News: विराट हिंदू सम्मेलन 12 अप्रैल को शिवाजी मैदान में
Koderma News: हाथियों का 'खूनी' तांडव: 10 दिनों में 4 लोगों को उतारा मौत के घाट, दहशत में लोग
Dhanbad News: फतेहपुर मोड़ पर काल बनकर दौड़ा बालू लदा ट्रैक्टर, दुकान में घुसकर 5 को रौंदा
Pakur News: प्रीमियर लीग सीजन -1 नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्धघाटन में पहुंची युवा नेत्री उपासना मरांडी
Bokaro News: चित्रगुप्त महा परिवार द्वारा चित्रांश महासम्मेलन का हुआ आयोजन 
Giridih News: भाकपा माले का दो दिवसीय मंथन संपन्न, 13-14 जून को मधुबन में होगा जिला सम्मेलन
Giridih News: रोटरी क्लब के 'उम्मीद की किरण' शिविर का सफल समापन, 50 दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग
Giridih News: 26 अप्रैल को मनेगी दानवीर भामाशाह की भव्य जयंती, साहू धर्मशाला में बनी रणनीति
Giridih News: शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति, एन. एन. ट्यूटोरियल एंड लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, ड्यूटी से गायब 17 कर्मचारियों को शो-कॉज
Sahebganj News: अवैध शराब तस्करी पर चला बरहरवा आरपीएफ का डंडा, 8300 अवैध शराब की बोतलें बरामद
क्षत्रिय गौरव मंच की बैठक में लिए गए कई फैसले, झारखंड में निकलेगी आभार यात्रा

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें