Dumka News: बहुग्रामीण जलापूर्ति समिति के गठन हेतु प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

जल मीनारों की नियमित सफाई और पानी की बर्बादी रोकने के लिए ग्रामीणों को किया जाएगा जागरूक

Dumka News: बहुग्रामीण जलापूर्ति समिति के गठन हेतु प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक
(फोटो)

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-02 के तत्वावधान में रामगढ़ प्रखंड सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं (जैसे धोबा लखनपुर, कनहारा और अमरपुर योजना) के सुचारू संचालन और रखरखाव के लिए एक विशिष्ट समिति का गठन किया गया। प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में बनी यह समिति पाइपलाइन विस्तार, जल मीनारों की सफाई और तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान पर कार्य करेगी। सहायक अभियंता द्वारा जल सहियाओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया ताकि ग्रामीण स्तर पर जल प्रबंधन को प्रभावी बनाया जा सके।

रामगढ़: पेयजल जल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-02, दुमका अंतर्गत प्रखंड रामगढ़ के प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के अध्यक्षता में मंगलवार को बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना की रखरखाव एवं संचालन हेतु समिति का गठन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विभिन्न गांवों मं  सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु 'बहुग्रामीण जलापूर्ति समिति' का विधिवत गठन करना रहा।बैठक के मुख्य बिंदु मे समिति का चयन जिसमे बैठक में सर्वसम्मति से समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों का चयन किया गया, जो जलापूर्ति योजनाओं की देखरेख और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अध्यक्ष- प्रखंड प्रमुख 
उपधायक्ष- प्रखंड उपप्रमुख 
सचिव- प्रखंड विकास पदाधिकारी 
सदस्य सचिव- सहायक अभियंता 

सदस्य- संबंधित मुखिया और सभी जल सहिया। इसके अलावा रखरखाव पर चर्चा हुई जिसमे पाइपलाइन के विस्तार, जल मीनारों की सफाई और तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि जल ही जीवन है और इसकी बर्बादी रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है। समिति के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं यथा धोबा लखनपुर बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना, कनहारा बहू ग्रामीण जलापूर्ति योजना एवं अमरपुर बहू ग्रामीण जलापूर्ति योजना के संचालन एवं संपोषण को लेकर समिति गठन से पूर्व संबंधित पंचायत के मुखिया जी सभी जलसहिया को योजनाओं की तकनीकी जानकारी सहायक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-02, दुमका के द्वारा विस्तार पूर्वक से जानकारी की गई। बैठक में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, जिला समन्वयक-आई ई सी, कनीय अभियंता एवं प्रखंड वास समन्वयक उपस्थित रहे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: अंतरराज्यीय सामाजिक सेवा पुरस्कार समारोह 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन
Dumka News: क्रांति सेना के नए केंद्राध्यक्ष व नए कार्य समिति का किया गया गठन
Deoghar News: फर्जी कस्टमर केयर बनकर करता था ठगी, मोबाइल-सिम-एटीएम कार्ड और नकद बरामद
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की गैस आपूर्ति की समीक्षा, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
Palamu News रामनवमी पर 'खुला मंच' की भव्य तैयारी, रामभक्तों पर होगी पुष्पवर्षा
Dumka News: रामनवमी पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित
Dumka News: बहुग्रामीण जलापूर्ति समिति के गठन हेतु प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक
Dhanbad News: SNMMCH में रक्तदाता संस्थाओं को सम्मान, सिंदरी के जन अधिकार मंच को मिला नौवां सम्मान
Dhanbad News: फरार आरोपी अख्तर हुसैन के घर ढोल-नगाड़ों के साथ चिपकाया गया इश्तेहार
Dhanbad News: दामोदर नदी और तालाबों के तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Palamu News: दुर्गा वाहिनी का भव्य पथ संचलन, हजारों मातृशक्तियों ने किया शक्ति प्रदर्शन