Dumka News: क्रांति सेना के नए केंद्राध्यक्ष व नए कार्य समिति का किया गया गठन
सर्वसम्मति से डोनाल्ड हेंब्रम का केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में चयन
झारखंड क्रांति सेना के नए केंद्रीय अध्यक्ष और कार्यसमिति का गठन मंगलवार को दुमका परिसदन में आयोजित बैठक में किया गया। सर्वसम्मति से डोनाल्ड हेंब्रम को संगठन का नया कमान सौंपा गया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष अमर मरांडी ने नई टीम को माला पहनाकर पद की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में डोनाल्ड हेंब्रम ने कहा कि संगठन झारखंड के मूलभूत और ज्वलंत मुद्दों पर जन-जन की आवाज बनेगा। बैठक में राजीव बास्की, निखिल मुर्मू और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
दुमका: झारखंड क्रांति सेना के नई केंद्राध्यक्ष और नए कार्य समिति का गठन मंगलवार को दुमका परिसदन में बैठक कर किया गया। संगठन ने सर्वसम्मति से नए केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में डोनाल्ड हेंब्रम का चयन किया गया। केंद्रीय कार्य समिति में सचिव राजू हांसदा, कोषाध्यक्ष डेविड हेंब्रम और मीडिया प्रभारी अमित मुर्मू और मोहम्मद आसिफ को चुना गया। नवनियुक्त केंद्र अध्यक्ष को भूतपूर्व अध्यक्ष द्वारा माला पहनाकर पद की शपथ दिलवाई गई।

इस बैठक में भूतपूर्व केंद्रीय अध्यक्ष अमर मरांडी,पूर्व महासचिव राजीव बास्की और निखिल मुर्मू, बाकी सदस्य लवकिशोर, राली, बहादुर मुर्मू, रवि मरांडी,फ्रांसिस मुर्मू, होपोन्टा मुर्मू, शुभम कुमार, प्रेम किस्कु, मिथुन बेसरा, अर्जुन मरांडी, सोनू कुमार, अरविंद, रोनाल्ड, बीरेंद्र आदि सदस्य मौजूद थें।
