Dhanbad News: फरार आरोपी अख्तर हुसैन के घर ढोल-नगाड़ों के साथ चिपकाया गया इश्तेहार
तय समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर शुरू होगी घर की कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया
न्यायालय के आदेश पर जोड़ापोखर पुलिस ने फरार आरोपी अख्तर हुसैन (जीआर संख्या 2359/2015) के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए मंगलवार को इश्तेहार और मुनादी की कार्रवाई की। एएसआई अम्बिका राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढोल-नगाड़ों के साथ आरोपी के जोड़ापोखर एक नंबर स्थित आवास पर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी 19 मार्च 2026 तक न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी।
जोड़ापोखर: न्यायालय के आदेश पर जोड़ापोखर पुलिस ने फरार आरोपी अख्तर हुसैन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की। जीआर संख्या 2359/2015 के तहत वांछित आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया। जोड़ापोखर थाना के एएसआई अम्बिका राम के नेतृत्व में पुलिस बल आरोपी के जोड़ापोखर एक नंबर स्थित आवास पहुंचा। इस दौरान ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी कराते हुए आसपास के लोगों को आरोपी के फरार होने की जानकारी दी गई। पुलिस ने इलाके के प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर इश्तेहार चिपकाकर आरोपी को जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।

