Palamu News: दुर्गा वाहिनी का भव्य पथ संचलन, हजारों मातृशक्तियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ‘चुनमुन’ ने मुख्य अतिथि के रूप में बढ़ाया उत्साह

Palamu News: दुर्गा वाहिनी का भव्य पथ संचलन, हजारों मातृशक्तियों ने किया शक्ति प्रदर्शन
(फोटो)

विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी, छतरपुर द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में भव्य पथ संचलन सह शक्ति प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं और किशोरियों ने भाग लेकर अपनी एकता और मातृशक्ति का परिचय दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजिका शालू चंद्रा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ‘चुनमुन’ और उपाध्यक्ष मंजीत यादव उपस्थित रहे। पिछले चार वर्षों से बजरंग दल के सोनू सिंह और टोन वर्मा के मार्गदर्शन में यह संगठन क्षेत्र में सक्रिय है।

छत्तरपुर: विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी, छत्तरपुर के तत्वावधान में नगर पंचायत क्षेत्र में भव्य पथ संचलन सह शक्ति प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में दुर्गा वाहिनी की माताएं एवं बहनों ने भाग लेकर अपनी एकता, अनुशासन और शक्ति का प्रदर्शन किया। दुर्गा वाहिनी का संचालन पिछले चार वर्षों से मुख्य रूप से बजरंग दल जिला सह संयोजक सोनू सिंह, टोन वर्मा तथा रिशु गुप्ता द्वारा किया जा रहा है। वहीं संरक्षक के रूप में विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री सशिरंजन उर्फ पप्पू सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ‘चुनमुन’, उपाध्यक्ष मंजीत यादव, विश्व हिंदू परिषद की उपाध्यक्ष अनामिका सिंह, बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप गुप्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी की संयोजिका शालू चंद्रा एवं सह-संयोजिका शिवानी चंद्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। मातृ शक्ति से संध्या देवी, किशु पांडे, सत्यम कुमारी, शिल्पी पांडे, सोनी जैसवाल, पूनम चौधरी, सोनी पासवान, सृष्टि शिखा, डिम्पल कुमारी, मानवी पांडे, स्मृति गुप्ता, रुचि कुमारी, पारी कुमारी, रिचा कुमारी, सरस्वती कुमारी, स्नेहा चंद्रा, आकांक्षा कुमारी, नन्ही जैसवाल, नेहा कुमारी, सालू शर्मा एवं खुशी चंद्रा सहित कई मातृशक्ति महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। पथ संचलन के दौरान पूरे नगर में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: अंतरराज्यीय सामाजिक सेवा पुरस्कार समारोह 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन
Dumka News: क्रांति सेना के नए केंद्राध्यक्ष व नए कार्य समिति का किया गया गठन
Deoghar News: फर्जी कस्टमर केयर बनकर करता था ठगी, मोबाइल-सिम-एटीएम कार्ड और नकद बरामद
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की गैस आपूर्ति की समीक्षा, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
Palamu News रामनवमी पर 'खुला मंच' की भव्य तैयारी, रामभक्तों पर होगी पुष्पवर्षा
Dumka News: रामनवमी पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित
Dumka News: बहुग्रामीण जलापूर्ति समिति के गठन हेतु प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक
Dhanbad News: SNMMCH में रक्तदाता संस्थाओं को सम्मान, सिंदरी के जन अधिकार मंच को मिला नौवां सम्मान
Dhanbad News: फरार आरोपी अख्तर हुसैन के घर ढोल-नगाड़ों के साथ चिपकाया गया इश्तेहार
Dhanbad News: दामोदर नदी और तालाबों के तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Palamu News: दुर्गा वाहिनी का भव्य पथ संचलन, हजारों मातृशक्तियों ने किया शक्ति प्रदर्शन