Show of Strength 2026
समाचार  झारखण्ड  पलामू  राज्य 

Palamu News: दुर्गा वाहिनी का भव्य पथ संचलन, हजारों मातृशक्तियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Palamu News: दुर्गा वाहिनी का भव्य पथ संचलन, हजारों मातृशक्तियों ने किया शक्ति प्रदर्शन विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी, छतरपुर द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में भव्य पथ संचलन सह शक्ति प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं और किशोरियों ने भाग लेकर अपनी एकता और मातृशक्ति का परिचय दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजिका शालू चंद्रा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ‘चुनमुन’ और उपाध्यक्ष मंजीत यादव उपस्थित रहे। पिछले चार वर्षों से बजरंग दल के सोनू सिंह और टोन वर्मा के मार्गदर्शन में यह संगठन क्षेत्र में सक्रिय है।
Read More...

Advertisement