Sahebganj News: हल्के मेघ गर्जन और मध्यम हवा के साथ हल्की बारिश
आम के मंजर और रवि फसलों को मिलेगा लाभ
साहिबगंज प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की अहले सुबह हुई हल्की बारिश और मेघ गर्जन ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। यह बारिश रबी फसलों के साथ-साथ आम, लीची और सहजन के मंजरों के लिए बेहद लाभदायक मानी जा रही है। किसानों के अनुसार, इस प्राकृतिक नमी से फसलों की पैदावार में बढ़ोतरी होगी, जिससे कृषि क्षेत्र में उम्मीद की नई लहर दौड़ गई है।
साहिबगंज: प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की मध्यरात्रि और गुरुवार की अहले सुबह हल्के मेघ गर्जन और मध्यम हवा के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया, वहीं तेज हवा के साथ बादलों की गरज सुनाई दी। अचानक हुई इस बारिश से लोगों को थोड़ी देर के लिए असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन गर्मी से राहत भी मिली। स्थानीय किसानों का कहना है कि इस समय आम, लीची, सहजन के पेड़ों में मंजर (फूल) लगे हुए हैं। ऐसे समय में हल्की बारिश होने से मंजर को नमी मिलती है, जिससे इन फसलों के फलन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

