Bokaro News: उपभोक्ताओं के लिए खास पहल: बीएसएल में ‘इलेक्ट्रिकल वीक’ से मिलेगी राहत

सप्ताह भर चलेगा उपभोक्ता सेवा केंद्रित कार्यक्रम

Bokaro News: उपभोक्ताओं के लिए खास पहल: बीएसएल में ‘इलेक्ट्रिकल वीक’ से मिलेगी राहत

बोकारो इस्पात संयंत्र के नगर-सेवा विभाग में ‘इलेक्ट्रिकल वीक’ का शुभारंभ किया गया है। इस सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर, पारदर्शी और उत्तरदायी विद्युत सेवाएं प्रदान करना है।

बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र के नगर-सेवा विभाग में ‘इलेक्ट्रिकल वीक’ का शुभारंभ किया गया। सप्ताह भर चलने वाला यह विशेष कार्यक्रम उपभोक्ताओं को सुलभ, पारदर्शी एवं उत्तरदायी विद्युत सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस ‘इलेक्ट्रिकल वीक’ का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों एवं समस्याओं का यथासंभव प्रभावी निवारण सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ता अपनी विद्युत समस्याएँ, शिकायतें तथा सुझाव नगर-सेवा भवन में प्रस्तुत कर सकते हैं।

यह आयोजन वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सेवा प्रदाता एवं उपभोक्ताओं के बीच संवाद को सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर कंज्यूमर ग्रीवेंस रिड्रेसल फोरम (सीजीआरएफ), बोकारो के सदस्य तथा नगर-सेवा (टीए-इलेक्ट्रिकल) विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर-सेवा विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ‘इलेक्ट्रिकल वीक’ में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा अपनी शिकायतों के साथ-साथ रचनात्मक सुझाव भी साझा करें, ताकि सेवाओं में और अधिक सुधार लाया जा सके।

Read More.. बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

अमृतसर में पाकिस्तान लिंक ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश, 5 तस्कर गिरफ्तार अमृतसर में पाकिस्तान लिंक ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश, 5 तस्कर गिरफ्तार
झारखंड में अचानक बढ़ी भीषण गर्मी की असली वजह क्या है, समझिए आसान भाषा में
Deoghar News: सोलर वाटर सप्लाई पर सख्ती, अध्यक्ष दरक्शां परवीन ने किया निरीक्षण
Sahebganj News: नए डीसी से मिले नगर परिषद अध्यक्ष, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा
झारखंड में स्कूल का समय बदला, भीषण गर्मी के बीच बड़ा फैसला, यहाँ देखें नया टाइम-टेबल
Latehar News: एक चीख, भगदड़ और फिर सन्नाटा… जंगल की खामोशी में छिपा था खौफ, दो महिलाएं नहीं लौटी घर वापस?
Koderma News: JEE Main 2026 में श्रेष्ठ कुमार का जलवा, 99.39 परसेंटाइल से सेक्रेड हार्ट स्कूल गौरवान्वित
नई नवेली दुल्हन ने अगले ही दिन दिया बच्चे को जन्म, परिवार के पैरों तले खिसकी जमीन
Bokaro News: उपभोक्ताओं के लिए खास पहल: बीएसएल में ‘इलेक्ट्रिकल वीक’ से मिलेगी राहत
Giridih News: भू-माफियाओं के खिलाफ बिगुल, दोरहिया में ग्रामीणों की बड़ी बैठक
जूते पर तकरार बनी मौत की वजह, गुस्से में बड़े भाई ने छोटे भाई को कैंची से गोदा, जानिए पूरा मामला
Deoghar News: मधुपुर के माधव लच्छीरामका ने JEE में मचाया धमाल, पहले प्रयास में 99.75% अंक