Deoghar News: मायके जा रही महिला की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने बाइक को मारी टक्कर; दो घायल

कुसमाहा-नोनियाद मार्ग पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

Deoghar News: मायके जा रही महिला की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने बाइक को मारी टक्कर; दो घायल

देवघर जिले के मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत बुढ़ई थाना क्षेत्र के नयाडीह के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका तुसिया देवी अपने परिजनों के साथ मायके जा रही थीं।

रिपोर्ट: मोहम्मद असलम

देवघर: मधुपुर अनुमंडल के बुढ़ई थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमाहा-नोनियाद मार्ग पर शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल चारपहिया वाहन और उसके चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरला गांव निवासी तुसिया देवी (38) अपने परिजनों के साथ मोटरसाइकिल से मायके जा रही थीं। इसी दौरान नयाडीह के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जाता है कि उक्त वाहन धनबाद से देवघर पूजा-अर्चना के लिए आ रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तुसिया देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहे रंजीत मंडल (22) तथा अन्नु कुमारी (7) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को तत्काल उपचार के लिए मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: मोरांगी में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक-युवती की मौत

घटना की सूचना मिलते ही बुढ़ई थाना प्रभारी मनोरंजन महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव

थाना प्रभारी मनोरंजन महतो ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त चारपहिया वाहन एवं चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुसमाहा-नोनियाद मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh News: बरही के करसो पुल के पास युवक की गोली मारकर हत्या, केदारनाथ यात्रा पर जाने की थी तैयारी Hazaribagh News: बरही के करसो पुल के पास युवक की गोली मारकर हत्या, केदारनाथ यात्रा पर जाने की थी तैयारी
10 जून का इतिहास:कपिल देव की कप्तानी में लॉर्ड्स में भारत की पहली टेस्ट जीत
बारिश बनी विलेन, तीसरा वनडे बिना गेंद फेंके रद्द; श्रीलंका ने 23 साल बाद वेस्टइंडीज में जीती ODI सीरीज
60 घंटे से खेत की परिक्रमा कर रही गाय, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण
विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत
दुनिया की तेल सप्लाई पर मंडरा सकता है खतरा, ईरान ने दी बड़ी चेतावनी
दुबई में बड़ा हादसा, मिनीबस-ट्रक टक्कर में 7 भारतीयों की जान गई, 9 घायल
Pakur News: झिकरहाटी मंडल में भाजपा की सांगठनिक बैठक; संगठन की मजबूती पर मंथन
Pakur News: होटलों में फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
कलयुगी पिता का खौफनाक कदम: तुरुकडीहा में धारदार हथियार से अपनी ही तीन मासूम बेटियों की निर्मम हत्या
Dumka News: सीडीपीओ आशुतोष राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई सहायिका चयन प्रक्रिया
Dumka News: स्टेट हाईवे पर 18 पहिया ट्रेलर ने मचाया तांडव; चार वाहन क्षतिग्रस्त, आधा दर्जन घायल