Ranchi News: सरला बिरला विश्वविद्यालय ने तीन दिवसीय नशा मुक्ति अभियान का किया सफल आयोजन
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों का मिला उत्साहजनक सहयोग
सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची की एनएसएस इकाइयों द्वारा गोद लिए गांवों और शैक्षणिक संस्थानों में तीन दिवसीय नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इसके तहत बराम और आरा के स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई गई।
रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों द्वारा तीन दिवसीय नशा मुक्ति अभियान का सफल आयोजन किया गया। यह अभियान विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों एवं शैक्षणिक संस्थानों में संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों, ग्रामीणों, अभिभावकों एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।
अभियान का शुभारंभ एनएसएस समन्वयक डॉ. संजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में डीएसडब्लू बी. सामंता, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. साग्निका प्रधान एवं प्रो. श्वेता कुमारी, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. नित्या गर्ग, डॉ. पूजा मिश्रा, डॉ. संदीप चौधरी, प्रो. करण प्रताप सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।


इस दौरान विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए नशीले पदार्थों एवं शराब के सेवन से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी। वक्ताओं ने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के अंतिम दिन मध्य विद्यालय, आरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप कुमार एवं डॉ. अतुल कर्ण ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त रहने तथा अपने-अपने समुदायों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली।
तीन दिवसीय इस नशा मुक्ति अभियान को विद्यार्थियों, ग्रामीणों, शिक्षकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का उत्साहजनक सहयोग प्राप्त हुआ। सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस अभियान के सफल क्रियान्वयन पर आयोजक मंडली को शुभकामनाएं दी है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


