अफीम की खेती छोड़ें, कानून का पालन करें: गुरुडीह में पुलिस का जागरूकता अभियान
कटकमसांडी थाना प्रभारी के नेतृत्व में चला जागरूकता अभियान
हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के गुरुडीह गांव में पुलिस ने अफीम की अवैध खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को अफीम की खेती से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।
हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कटकमसांडी थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव गुरुडीह में जागरूकता अभियान चलाया गया। यह गांव पूर्व में अफीम की अवैध खेती के कारण चर्चा में रहा है। पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को अफीम की खेती से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी दी।
थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अफीम की अवैध खेती न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे समाज में नशाखोरी, अपराध और युवाओं का भविष्य भी प्रभावित होता है। उन्होंने लोगों को बताया कि मादक पदार्थों की अवैध खेती, उत्पादन एवं तस्करी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है और दोषी पाए जाने पर कठोर सजा एवं जुर्माना लगाया जा सकता है।


Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


