Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला सीएसआर (CSR) समिति की बैठक
विभिन्न कंपनियों और संस्थानों द्वारा संचालित कार्यों की हुई समीक्षा
हजारीबाग समाहरणालय में उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सीएसआर (CSR) समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें उप विकास आयुक्त रिया सिंह भी शामिल हुईं। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सीएसआर निधि का खर्च प्रशासन की अनुशंसा पर ही होगा और एनटीपीसी को बड़कागांव सीएचसी में तत्काल 24×7 एम्बुलेंस देने को कहा गया।
हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कंपनियों एवं संस्थानों द्वारा सीएसआर मद से जिले में संचालित एवं प्रस्तावित विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सीएसआर के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं उपलब्ध निधि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सीएसआर निधि का उपयोग जिले की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कौशल विकास एवं आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण में प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।


इसके अतिरिक्त पेयजल सुविधा के विस्तार के लिए बोरवेल निर्माण, सामुदायिक उपयोग की आधारभूत सुविधाओं का विकास तथा युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण (Skill Training) कार्यक्रमों को जिला प्रशासन की अनुशंसा के उपरांत ही करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि सीएसआर के माध्यम से जिले के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति देने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होता है। सभी संबंधित संस्थानों को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप जनहितकारी परियोजनाओं को प्राथमिकता देने तथा जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, विभिन्न संस्थानों एवं कंपनियों के प्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में उप विकास आयुक्त रिया सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, प्रशिक्षु आईएएस भावना अग्रवाल,जिला योजना पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी व विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


