34 साल का सेल सफर खत्म, अब हिंदुस्तान जिंक की कमान संभालेंगे अमरेंदु प्रकाश
हिंदुस्तान जिंक बोर्ड ने 19 जून 2026 को नियुक्ति को दी मंजूरी
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अमरेंदु प्रकाश को वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 19 जून 2026 को हुई बैठक में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी।
निर्मल महाराज
बोकारो: वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अमरेंदु प्रकाश को कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी ई ओ) नियुक्त किया है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 19 जून 2026 को हुई बैठक में यह फैसला लिया। उनकी नियुक्ति 19 जून 2026 से प्रभावी हो गई है।


उनके नेतृत्व में क्षमता विस्तार, परिचालन उत्कृष्टता, डिजिटलीकरण और सतत विकास हुआ है। सेल में शीर्ष पद संभालने से पहले उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे बर्नपुर और बोकारो स्टील प्लांट में निदेशक (प्रभारी) के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। इन पदों पर रहते हुए उन्होंने उत्पादन, परियोजनाओं और संगठनात्मक सुधारों को नई दिशा दी। अमरेंदु प्रकाश धातुकर्म के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने बिआईटी सिंदरी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। वर्ष 1991 में सेल से अपने करियर की शुरुआत की और उसके बाद विभिन्न जिम्मेदारियों के माध्यम से संगठन की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उद्योग जगत के जानकारों का मानना है कि अमरेंदु प्रकाश के लंबे अनुभव और बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों के संचालन की विशेषज्ञता का लाभ हिंदुस्तान जिंक को मिलेगा। खनन और धातु क्षेत्र की इस अग्रणी कंपनी के लिए उनकी नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम माना जा रहा है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


