Bokaro News: 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम में डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने सुनीं जनसमस्याएं
शेष मामलों को शीघ्र निष्पादन के लिए भेजा गया विभाग
बोकारो समाहरणालय में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में 'हम आपको सुनते हैं' लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों की ऑन-स्पॉट समीक्षा की गई। इसके साथ ही जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी प्रखंडों और अंचलों में भी जनसुनवाई कर कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
बोकारो: समाहरणालय सभागार में मंगलवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद) कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं को आवेदन के माध्यम से रखा। सुनवाई के क्रम में डीडीसी ने प्रत्येक मामले का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।लोक संवाद में शिक्षा, स्वास्थ्य, बीएसएल, सामाजिक सुरक्षा, खेल, चास अंचल, डीपीएलआर, राजस्व, आपूर्ति, बीएसएल, नियोजन आदि विभागों से संबंधित मामले थे। मौके पर अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, डीपीएलआर पूर्णिमा कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी अनुराधा कुमारी, जिला नियोजन पदाधिकारी प्रत्युश शेखर, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून, जिला कल्याण पदाधिकारी सुचिता किरण, अंचलाधिकारी चास राम सेवक राम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


