अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले छत्तरपुर में योग का पूर्वाभ्यास, बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में आयोजित हुआ योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के सफल आयोजन को लेकर पलामू जिले के छत्तरपुर प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ कउवल पंचायत भवन में योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में योग गुरु महेश यादव ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया।
पलामू: पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में छत्तरपुर के रामगढ़ कउवल पंचायत भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योग का पूर्वाभ्यास योग गुरु महेश यादव के द्वारा कराया गया।
इस योग अभ्यास में योग गुरु महेश यादव ने ग्रीवा चालन, स्कंद चालन, कटी संचालन, घुटना संचालन, वृक्षासन सहित अनेक आसनों का प्रशिक्षण दिया। भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी, उदगीथ, ईश्वर प्रणिधान का भी विस्तार से अभ्यास कराया।


Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


