Bokaro News: 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, डीडीसी ने की तैयारियों की समीक्षा
3,53,072 बच्चों को पोलियो खुराक देने का बड़ा लक्ष्य
बोकारो समाहरणालय में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 की तैयारियों की समीक्षा की गई। आगामी 28 जून को जिले के 2,005 बूथों पर 3.53 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए डीडीसी ने अधिकारियों को बूथ दिवस पर ही 95% लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया है।
बोकारो: राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआइडी) के तहत आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन, नोडल पदाधिकारी,सभी प्रखंड चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर जिले के सभी 2,005 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई* जाएगी। इस वर्ष अभियान के तहत 3,53,072 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


