सी.पी. राधाकृष्णन बने देश के नए उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात कर दी बधाई

एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन ने 452 वोट हासिल किया

सी.पी. राधाकृष्णन बने देश के नए उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात कर दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी उपराष्ट्रपति को बधाई देते हुए

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उनका अभिनंदन किया। मोदी केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उप-राष्ट्रपति पद पर जीत हासिल करने के लिए सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उनका अभिनंदन किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के बाद कई बैठकों के बाद प्रधानमंत्री मोदी केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उप-राष्ट्रपति पद पर जीत हासिल करने के लिए सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, किरेन रिजिजू, अर्जुनराम मेघवाल, राम मोहन नायडू और संजय झा भी प्रल्हाद जोशी के घर सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।

एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल राधाकृष्णन ने संसद के दोनों सदनों के सदस्यों वाले निर्वाचक मंडल में 452 वोट हासिल किए। विपक्षी दल के उम्मीदवार न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। इस जीत के साथ, राधाकृष्णन तमिलनाडु से यह पद संभालने वाले तीसरे नेता बन गए। 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद मंगलवार को इस पद के लिए चुनाव कराया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप