साहिबगंज में 19 जुलाई को JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा, 11 केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजन
उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 19 जुलाई 2026 को साहिबगंज जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने अधिकारियों, केंद्र अधीक्षकों और दंडाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
साहिबगंज: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा (झारखंड फील्ड वर्कर कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन) का आयोजन 19 जुलाई 2026 को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 3 पालियों में किया जाएगा। परीक्षा को कदाचार मुक्त, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी केंद्र अधीक्षक, जोनल दंडाधिकारी, स्थिर दंडाधिकारी और गश्ती दंडाधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा का आयोजन पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, अभ्यर्थियों के आवागमन, परीक्षा सामग्री की सुरक्षित आवाजाही और केंद्रों के आसपास शांति बनाए रखने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आयोग के निर्देशों का पालन करें, समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और प्रतिबंधित सामग्री साथ न लाएं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पवित्रता भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


