राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा विवाह बंधन में बंधे, रांची चर्च में हुई शादी
नेताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने दी शुभकामनाएं
राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा बुधवार को सुप्रिया मुर्मू के साथ विवाह बंधन में बंध गए। रांची के सेंट पॉल्स कैथेड्रल चर्च में ईसाई रीति-रिवाज से सादगीपूर्ण माहौल में विवाह संपन्न हुआ। इससे पहले बीएनआर चाणक्य होटल में हल्दी और मंडप की रस्में निभाई गईं।
साहिबगंज: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा बुधवार को विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। उनका विवाह सुप्रिया मुर्मू के साथ रांची के बहू बाजार स्थित सेंट पॉल्स कैथेड्रल चर्च में संपन्न हुआ।
पारंपरिक रीति-रिवाज से हुई शादी
विवाह से पूर्व मंगलवार को रांची के बीएनआर चाणक्य होटल में हल्दी और मंडप की पारंपरिक रस्में निभाई गईं। इस दौरान सांसद की माता शांति सरोजिनी मुर्मू, परिजन, रिश्तेदार और करीबी मित्र मौजूद रहे। बुधवार सुबह 10:30 बजे चर्च में ईसाई रीति-रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न हुआ। रेलवे स्टेशन के निकट स्थित बीएनआर चाणक्य होटल में भव्य स्वागत समारोह और रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।
सादगीपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ विवाह समारोह

साहिबगंज से पहुंचे सैकड़ों समर्थक

कौन हैं दुल्हन सुप्रिया मुर्मू
दुल्हन सुप्रिया मुर्मू इंजीनियरिंग स्नातक हैं। उनका पैतृक गांव पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड का कछुआ गांव है। हालांकि उनकी परवरिश और शिक्षा हजारीबाग में हुई है। उनके पिता भवेश मुर्मू सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी हैं। विवाह समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने नवविवाहित दंपति के सुखी, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


