नवविवाहिता काजल परवीन की मौत पर बवाल: शव रखकर कोडरमा-गिरिडीह मार्ग जाम, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
पुलिस प्रशासन के ढुलमुल रवैये के विरुद्ध जमकर हुई नारेबाजी
कोडरमा के डोमचांच अंतर्गत बगड़ो में नवविवाहिता काजल परवीन का संदिग्ध शव मिलने के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोडरमा-गिरिडीह मार्ग को 2 घंटे तक जाम रखा। कोडरमा एसडीपीओ द्वारा 24 घंटे में गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।
कोडरमा: डोमचांच थाना क्षेत्र के बगड़ो मे संदिग्ध अवस्था मे शव बरामद होने के एक दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के बाद मायके वालों ने डोमचांच में कोडरमा गिरिडीह मार्ग पर शव रखकर लगभग 2 घंटा सड़क जाम रखा। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारे बाजी भी किया।
परिजनों का कहना था कि घटना के एक दिन के बाद भी पुलिस का हाथ खाली है। घटना की सूचना मिलते हीं कोडरमा एसडीपीओ और डोमचांच पुलिस जाम स्थल पर पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। परिजनों को समझा बुझाकर काफ़ी मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया। ज्ञात हो कि शुक्रवार डोमचांच थाना क्षेत्र के बगड़ो में नवाविवाहिता काजल प्रवीण का संदिग्ध अवस्था मे शव बरामद हुआ था और विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोग दरवाजा बंद कर फरार हो गए थे। काजल परवीन का निकाह दो महीने पहले मोनसीर अंसारी के साथ हुआ था।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
