डोमचांच में युवा राजद की चौपाल संपन्न, स्थानीय मुद्दों पर सरकार को घेरा

युवा राजद जिलाध्यक्ष मनोज रजक ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

डोमचांच में युवा राजद की चौपाल संपन्न, स्थानीय मुद्दों पर सरकार को घेरा
(फ़ोटो)

कोडरमा के डोमचांच स्थित सांस्कृतिक भवन में युवा राजद का 'युवा चौपाल' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूर्व विधायक सतीश दास और पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव ने ढिबरा व्यवसाय की अनदेखी और जेजे कॉलेज विवाद को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला बोला।

कोडरमा: युवा राजद का युवा चौपाल कार्यक्रम सांस्कृतिक भवन, डोमचांच में संपन्न हुया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज रजक ने किया जबकि संचालन रघु कुमार ने किया। युवा चौपाल कार्यक्रम  में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष क्षितिज मिश्रा मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होनें प्रदेश में युवाओं के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राजद के मखदुमपुर के पूर्व विधायक सतीश दास ने कहा की आरएसएस-भाजपा की नीतियों ने देश के युवाओं को कुंठित किया है। उन्होंने कहा की मौजूदा वक्त में केंद्र की सरकार  युवाओं के मुद्दों पर ख़ामोश हो गयी है। 

युवाओं को देश के सर्वोच्च पदों पर बैठे लोग कॉक्रोज की संज्ञा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने गरीबों को शिक्षा से दूर कर दिया है, जिसके कारण देश भर के युवाओं में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। कोडरमा में भी छात्र आंदोलनरत हैं। युवा राजद को मजबूती के साथ अन्याय शोषण के खिलाफ युवाओं को संगठित कर युवाओं व छात्राओं के मुद्दों पर सड़को पर उतरने की जरूरत है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोडरमा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा ने माइका/ ढिबरा को मिनिरल्स से मेजर में शामिल कर ढिबरा व्यवसाय और आमजनमानस के पेट पर लात मारा है।

वहीं पत्थर व्यवसाय को लेकर  खदान व्यवसायियों के साथ नाइंसाफ़ी कर रहे हैं ।ऐसी परिस्थितियों में कोडरमा के युवाओं और आम जनमानस को गंभीरता से सोच विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा की सामाजिक न्याय और लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व पर अटूट भरोसा है। संघर्ष के रास्ते से चलकर जनता के दिलों में जगह बनाकर राजद का झंडा बुलंद करना है। उन्होंने कहा की जे जे कॉलेज के मुद्दे पर राजद छात्रों के साथ है। भाजपा के लोग सदन में खामोश रहते है और अब जब छात्र समुदाय में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है, तो  लोगों का ध्यान भटकाने का काम हो रहा  है।

उन्होंने छात्र हित मे सामाजिक न्याय पसंद लोगों को आंदोलन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि  स्थानीय मुद्दे पर जनता को सालों से गुमराह किया गया है। अपनी कमियों को छुपाने के लिए गैर बाजिब राजनीतिक बयानबाजी कर आम लोगों को गुमराह  किया जा रहा है। कोडरमा के माइनिंग कॉलेज को गोहाल भेज दिया गया, वहीं अब जे जे कॉलेज के छात्रों के साथ साजिश रचकर जेसी बोस विश्वविद्यालय भेज दिया गया है। राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने युवाओं को आगे बढ़कर युवा राजद को गांव गांव तक ले जाने का आह्वान किया। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: घाटी में भीषण सड़क हादसा: ब्रेक फेल होने से हाईवा में घुसा ट्रक, केबिन में फंसा चालक

कार्यक्रम में युवा राजद को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में डॉ जावेद अख्तर, रामबचन यादव, मो मुबारक, परवेज खान,बबन मेहता, नेपाली मेहता, नप उपाध्यक्ष मनोहर कुमार "बाबू राम"विजय यादव, दीपक यादव, संतोष चंदवंशी, रघुनाथ दास मो इकबाल, यमुना यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: मानदेय और ईपीएफ घोटाले के खिलाफ 1 जून से स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Hazaribagh News: अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की सघन छापेमारी, 1200 किलो जावा महुआ विनष्ट Hazaribagh News: अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की सघन छापेमारी, 1200 किलो जावा महुआ विनष्ट
Hazaribagh News: पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त पहल, दारू थाने में सुनी गईं जन-समस्याएं
Giridih News: टावर चौक-कल्याणडीह फोरलेन मार्ग पर भारी पुलिस बल के बीच तोड़ी गईं दुकानें
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड आ रहे नितिन नवीन: अमर बाऊरी
डोमचांच में युवा राजद की चौपाल संपन्न, स्थानीय मुद्दों पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: दिशा की बैठक में विधायक प्रदीप प्रसाद ने उठाए जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे
पुलिस अधीक्षक ने ललपनिया ओपी और झुमरा सीआरपीएफ कैंप का किया निरीक्षण
Bokaro News: कोयला माफियाओं के खिलाफ सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, 3.55 टन कोयला जब्त
Koderma News: मानदेय और ईपीएफ घोटाले के खिलाफ 1 जून से स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल
Giridih News: पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, डीसी ऑफिस पर फॉरवर्ड ब्लॉक का धरना
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक
Giridih News: देवकी अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर संपन्न, कुल 56 यूनिट रक्त संग्रह