एनयूएसआरएल रांची में चार नए पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू, 30 जुलाई तक करें आवेदन

माइंस एंड मिनरल्स लॉ, आईपीआर, बाल अधिकार और कॉर्पोरेट लॉ में होगी पढ़ाई

एनयूएसआरएल रांची में चार नए पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू, 30 जुलाई तक करें आवेदन
एनयूएसआरएल रांची में शुरू हुए चार नए पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित।

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार नए पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कार्यक्रम शुरू किए हैं। इनमें माइंस एंड मिनरल्स लॉ, बौद्धिक संपदा अधिकार, बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण तथा कॉर्पोरेट लॉ शामिल हैं।

रांची: नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार नए पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (PG Diploma) कार्यक्रमों की शुरुआत की है। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों, कर्मचारियों, कार्यरत पेशेवरों, शिक्षाविदों एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को उभरते विधिक क्षेत्रों में व्यावहारिक, समकालीन एवं विशेषज्ञ कानूनी ज्ञान प्रदान करना है।

झारखंड की खनिज संपदा एवं उससे जुड़े बढ़ते कानूनी और नीतिगत महत्व को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने माइंस एंड मिनरल्स लॉ (Mines & Minerals Laws) में विशेषीकृत पीजी डिप्लोमा प्रारंभ किया है। इसके साथ ही वर्तमान समय की आवश्यकताओं को देखते हुए बौद्धिक संपदा अधिकार (Intellectual Property Rights), बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण (Child Rights & Child Protection) तथा कॉर्पोरेट लॉ (Corporate Law) में भी विशेषीकृत पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इन सभी पाठ्यक्रमों को आधुनिक कानूनी चुनौतियों, नीति-निर्माण की आवश्यकताओं तथा उद्योग एवं समाज की बदलती मांगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

इन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा तथा प्रत्येक कार्यक्रम में सीटों की संख्या सीमित रखी गई है।

कार्यरत पेशेवरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन पाठ्यक्रमों की कक्षाएं सप्ताहांत (वीकेंड) एवं अवकाश के दिनों में आयोजित की जाएंगी, ताकि नौकरीपेशा अभ्यर्थी भी अपनी व्यावसायिक जिम्मेदारियों के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पारण परेड में 336 नव नियुक्त जवानों को दिलाई सेवा और संविधान की शपथ

प्रत्येक कार्यक्रम का पाठ्यक्रम शुल्क 35,000 रुपये  तथा आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 है। मेरिट सूची 2 अगस्त 2026 को प्रकाशित की जाएगी तथा कक्षाओं का शुभारंभ 10 अगस्त 2026 से होगा। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सेंट जेवियर्स कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, शारदा इन्फ्रासोल्यूशंस ने तीन विद्यार्थियों का किया चयन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

दुष्कर्म और धमकी मामले में जिला परिषद सदस्य संतोष पासवान को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज दुष्कर्म और धमकी मामले में जिला परिषद सदस्य संतोष पासवान को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
पाकुड़िया में सिद्धू-कानू जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने देखा भव्य दंगल
नवाडीह में मां-बेटे की कुल्हाड़ी व हथौड़े से हत्या, खून से लथपथ शव मिलने पर मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
बीएसएल में 123 अधिकारियों को पदोन्नति, ई-1 से ई-5 ग्रेड तक जारी हुए प्रमोशन आदेश
हूल दिवस पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि, कहा- क्रांति की आग कभी नहीं बुझती
एनयूएसआरएल रांची में चार नए पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू, 30 जुलाई तक करें आवेदन
श्री श्री यूनिवर्सिटी ने रचा इतिहास, THE इम्पैक्ट रैंकिंग 2026 में दर्ज किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
झारखंड में गौ तस्करी पर बड़ा प्रहार, 48 गौवंश को सुरक्षित छुड़ाया गया
साहिबगंज में पहली बार ईस्ट जोन की सुपर स्पेशियलिटी यूरोलॉजी कॉन्फ्रेंस, देशभर के दिग्गज डॉक्टर जुटेंगे
साहिबगंज-धनबाद के बीच नई इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग, अरशद नसर ने रेल मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव
Hazaribagh News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त हेमन्त सती ने की प्रेस वार्ता
अंधविश्वास की दर्दनाक पराकाष्ठा: सांप के डंसने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, शव को गोबर-गोमूत्र में लपेटकर 12 घंटे तक तंत्र-मंत्र