अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी आस्था के साथ गंभीर खिलवाड़: जे.पी. पांडेय

हिंदू धर्म रक्षा मंच ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी आस्था के साथ गंभीर खिलवाड़: जे.पी. पांडेय
जे.पी. पांडेय (फाइल फोटो)

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के नेता एवं हिंदू धर्म रक्षा मंच से जुड़े जय प्रकाश पांडेय ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यदि आस्था से जुड़े केंद्रों में चढ़ावे के प्रबंधन में गड़बड़ी हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

रांची: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता सह हिन्दू धर्म रक्षा मंच के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संत कुमार घोष और प्रदेश मंत्री जय प्रकाश पांडेय ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे पर चोरी को आस्था के साथ गंभीर खिलवाड़ का मामला बताते हुए कहा कि यह सनातन धर्म के धर्मावलंबियों की आस्था पर गंभीर प्रहार है। लगता है कि भारत के सभी आस्था वाले मंदिरों की लगभग यही स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण भारतीय सनातन धर्मावलंबियों में भारी आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

भारत सरकार जल्द से जल्द अपनी व्यवस्था कायम करते हुए संस्कृति मंत्रालय से भारत के आस्था केंद्रों के मंदिरों में स्थायी व्यवस्था करने का प्रबंध करे, ताकि भविष्य में जनता द्वारा दिए जाने वाले दान और चढ़ावे के साथ खिलवाड़ पर रोक लगाई जा सके। जनता किसी भी मंदिर में दान भगवान के मंदिर, पूजा-पाठ और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करती है, चोरी करने के लिए नहीं, रंगरेलियां मनाने के लिए नहीं।

जबकि पूर्व में भी कई मंदिरों में चढ़ावे का मामला सामने आ चुका है। जब अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे के रूप में प्राप्त सोना, चांदी और राशि की निगरानी का भार भारत सरकार के वित्त मंत्रालय को सौंपा गया है, तो निगरानी व्यवस्था ट्रस्ट के पास क्यों है? केवल केंद्रीय मंत्रालय या वित्त मंत्रालय को निगरानी का कार्यालय अयोध्या राम मंदिर में खोलने क्यों नहीं दिया गया? इससे स्पष्ट होता है कि ट्रस्ट द्वारा जानबूझकर चढ़ावे पर मनमानी करने और चोरी करने का अधिकार कैसे मिल गया, इसकी जांच एसआईटी को करने का अधिकार देकर भारत सरकार ने सराहनीय कार्य किया है।

किसी को भी जनता की आस्था के साथ चोरी और खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है। इससे ज्ञात होता है कि हिंदुत्व की आस्था राम मंदिर निर्माण के बाद भी खतरे में दिख रही है। आखिर 30 वर्षों से राम मंदिर आंदोलन से जुड़े चंपत राय को ट्रस्ट से बाहर क्यों नहीं रखा गया? भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा कार्यालय और देखरेख की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? अनिल मिश्रा जी को चढ़ावे की देखरेख की जिम्मेदारी किसने दी? एसआईटी इन मामलों पर गंभीरता से विचार कर रही है।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय

एसआईटी को 15 दिनों के अंदर अंतिम रिपोर्ट सौंपनी है। भारत सरकार जल्द से जल्द चढ़ावे की चोरी करने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को दंड मिल सके। साथ ही देश के अन्य महत्वपूर्ण मंदिरों में भी हस्तक्षेप हो, ताकि आस्था के नाम पर चढ़ावा चढ़ाने वाले लोगों को न्याय मिल सके और दूध का दूध, पानी का पानी स्पष्ट हो सके।

यह भी पढ़ें: भारतीय प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों को दिया संदेश: जेपी पांडेय

क्योंकि अयोध्या मंदिर का निर्माण सैकड़ों वर्षों के त्याग और बलिदान के बाद तैयार हुआ है। इस मंदिर से भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आस्था भी जुड़ी हुई है। भगवान राम सनातन बंधुओं की आस्था के केंद्र रहे हैं और उस मंदिर के चढ़ावे में चोरी हो, इससे बड़ा गंभीर अपराध कोई हो नहीं सकता। भारतीय हिंदुत्व न्याय के इंतजार में है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh news: नीट परीक्षा को लेकर होटलों में सघन जांच अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर Hazaribagh news: नीट परीक्षा को लेकर होटलों में सघन जांच अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर
Giridih News: उपायुक्त के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ निकली भव्य प्रभात फेरी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में नीट-यूजी परीक्षा की विधिक समीक्षा
Sahebganj News: JLKM का संगठन विस्तार अभियान, 21 जून को राजमहल में होगी जिला स्तरीय बैठक
सरिया प्रखंड के बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने अधिकारी के रूप में जगाई समाज सेवा की नई अलख
Sahebganj News: संध्या कॉलेज में मुफस्सिल कार्यालय लिपिकों की लेखा परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
Sahebganj News: ब्रह्माकुमारी और ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में मना योग दिवस
Sahebganj News: राजमहल के सेलमपुर में सड़क किनारे मिला युवक का शव, मची सनसनी
कुलपति डॉ राजीव मनोहर के आदेश पर अधिसूचना जारी, डीएसपीयू में बढ़ी नामांकन तिथि
Koderma News: सभापति सरयू राय की अध्यक्षता में हुई प्रत्यायुक्त विधान समिति की समीक्षा बैठक
Koderma News: बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, लेकिन सुरक्षित बाहर निकले सभी यात्री
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा की महा-तैयारी, 595 मंडलों में जुटेंगे दिग्गज