सेंट जेवियर्स कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, शारदा इन्फ्रासोल्यूशंस ने तीन विद्यार्थियों का किया चयन
लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद तीन छात्रों का चयन
सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची में शारदा इन्फ्रासोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 51 विद्यार्थियों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद तीन छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।
रांची: सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची में शारदा इन्फ्रासोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. फादर अजय मिंज, कंपनी के प्रबंध निदेशक ऋषभ सिंघानिया, निदेशक (एचआर) स्नेहा सिंघानिया तथा प्लेसमेंट अधिकारी तीर्थजीत सिन्हा उपस्थित थे।


इसके बाद कंपनी की टीम ने प्लेसमेंट प्रक्रिया की शुरुआत की, जिसमें जसमीत मेहता, राखी कुमारी, प्रकाश कुमार सिंह और मोनिका सोनी ने मुख्य भूमिका निभाई। इस ड्राइव में कॉलेज के कुल 51 विद्यार्थियों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद तीन छात्र-छात्राओं का चयन किया गया, जिसमें नितीश कुमार (अकाउंट्स एग्जीक्यूटिव), रिया कुमारी (बैक ऑफिस एग्जीक्यूटिव) और साक्षी राय (कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव) शामिल हैं।
अंत में कंपनी प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए कॉलेज के प्लेसमेंट अधिकारी तीर्थजीत सिन्हा और कॉलेज प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

