Sahebganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल एनएसएस शिविर में डिजिटल साक्षरता व शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डॉ. रमजान अली और डॉ. अमित कुमार ने किया संचालन

Sahebganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल एनएसएस शिविर में डिजिटल साक्षरता व शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
(मॉडल कॉलेज एनएसएस शिविर)

साहिबगंज के मॉडल कॉलेज राजमहल की एनएसएस इकाइयों द्वारा गोद लिए गांव सालबनी व भोटोटोला में डिजिटल साक्षरता व साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. धनंजय मिश्र मुख्य वक्ता रहे।

साहिबगंज: मॉडल कॉलेज राजमहल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 एवं इकाई-2 द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन गोद लिए गए ग्राम सालबनी एवं भोटोटोला में डिजिटल साक्षरता एवं शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक के सुरक्षित उपयोग और शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

स्वयंसेवियों द्वारा ग्रामीणों को स्मार्टफोन का सुरक्षित उपयोग, साइबर सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, यूपीआई, ऑनलाइन बैंकिंग, सरकारी डिजिटल सेवाएं, डिजिलॉकर, आधार आधारित सेवाएं, ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। इसके साथ ही बच्चों और अभिभावकों को नियमित स्कूल जाने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने और डिजिटल माध्यमों से ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर के बौद्धिक सत्र में सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. धनंजय मिश्र मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज डिजिटल साक्षरता सिर्फ एक कौशल नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवियों का दायित्व सेवा के साथ-साथ समाज के हर वर्ग तक शिक्षा और डिजिटल ज्ञान पहुंचाना भी है। डॉ. मिश्र ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल विभाजन को कम करने और तकनीक के सकारात्मक उपयोग के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने डॉ. मिश्र का अंगवस्त्र और पौधा देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र सेवा का प्रतीक है जो युवाओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपना "स्क्रीन टाइम्स टू एक्टिविटी टाइम्स" पर फोकस करें। साथ ही कहा कि डिजिटल साक्षरता जैसे कार्यक्रम ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम हैं। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Sahebaganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल के छात्र महमूद रज़ा ने NEET में लहराया परचम, MBBS में चयन

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेविका लक्ष्मी ने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण पर प्रेरणादायक शायरी प्रस्तुत की, जिसने सभी में सेवा भाव का संचार किया। शिविर का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रमजान अली और डॉ. अमित कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि इस सात दिवसीय शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण, नशामुक्ति और मतदाता जागरूकता जैसे विषयों पर भी काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: खबर का असर: बिना बैरिकेडिंग उखड़ी पीसीसी सड़क की हुई मरम्मत, ग्रामीणों में खुशी

कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से सावधान रहने और हर परिवार में शिक्षा व डिजिटल ज्ञान को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया। ग्रामीणों ने अभियान की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रम आगे भी कराने की मांग की। 

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Tags:   
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगा एएसडीडी मतदाताओं की सूची का प्रकाशन Hazaribagh News: 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगा एएसडीडी मतदाताओं की सूची का प्रकाशन
एसपी डॉ. बिमल कुमार के सामने नक्सली अनिता किस्कू ने किया आत्मसमर्पण, मिला पुनर्वास का आश्वासन
Giridih News: प्रसिद्ध झारखंड धाम प्रांगण में स्वच्छता प्रबंधन समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक
Giridih News: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस प्लांट परिसर में महिला का शव मिलने से मचा भारी बवाल
JPSC के सवालों से भाग रही कांग्रेस-जेएमएम सरकार, भाजपा के आंदोलन से पहले बौखलाई कांग्रेस : अशोक बड़ाईक
भाजपा जिला गिरिडीह महानगर एवं ग्रामीण की धनबाद प्रमंडल स्तरीय मंडल प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक  
दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम ने NEET में रचा इतिहास, जिला प्रशासन उठाएगा डॉक्टर बनने तक की पढ़ाई का खर्च
सरला बिरला विश्वविद्यालय ने शुरू किया 'हरित ग्राम अभियान', 17 दिनों में लगेंगे 5,000 पौधे
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में "स्वयं की समझ" पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
19 जुलाई 2026 को JSSC फील्ड वर्कर्स परीक्षा आयोजित, हजारों अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होने से आक्रोश
आईआईएम रांची में 18वें एमबीए (एग्जीक्यूटिव) समर बैच 2026-28 का शुभारंभ, नवाचार और नेतृत्व पर दिया गया जोर