Giridih News: गावां में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध पत्थरों से लदी बोलेरो जब्त, चालक फरार

सहायक वन संरक्षक को मिली गुप्त सूचना के बाद वन विभाग ने की त्वरित कार्रवाई

Giridih News: गावां में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध पत्थरों से लदी बोलेरो जब्त, चालक फरार
गावां में वन विभाग द्वारा जब्त की गई अवैध पत्थरों से लदी बोलेरो।

गिरिडीह जिले के गावां में वन विभाग ने अवैध खनन और पत्थर परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थरों से लदी एक बोलेरो जब्त की है। सहायक वन संरक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वन पाल राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने पटना-जामडार मार्ग पर घेराबंदी की।

गिरिडीह : देर रात वन विभाग की टीम ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सदा बायरल पत्थरों से लदी एक बोलेरो गाड़ी को जब्त किया है। यह कार्रवाई सहायक वन संरक्षक (गावां) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। मामले की जानकारी देते हुए वन पाल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली थी कि डोडलखार जंगल के रास्ते अवैध रूप से सदा बायरल पत्थर लोड कर जामडार की ओर ले जाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही वन पाल राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की गई। वन विभाग की टीम ने पटना-जामडार मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोकने का प्रयास किया। टीम को देखते ही अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Jharkhand Govt Ad
इसके बाद वन विभाग की टीम ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।जब्त बोलेरो वाहन को वन विभाग के कार्यालय परिसर लाया गया है, जहां पत्थरों के वजन और कागजातों की जांच की जा रही है। वन विभाग की टीम फरार चालक और वाहन मालिक का पता लगाने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन और लकड़ी/पत्थर तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Sahibganj News: राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, विचारों और आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प Sahibganj News: राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, विचारों और आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
Ranchi News: बीआईटी मेसरा ने डीजीसीए-अनुमोदित ड्रोन पायलट प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के साथ झारखंड में दर्ज की अनूठी उपलब्धि
Palamu News: झामुमो नेता चंदन प्रकाश सिन्हा के भाई वरुण प्रकाश सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
महिला उद्यमियों को मिला बाजार और डिजिटल मंच, तीन दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर का समापन
Ranchi News: झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव में 92 उम्मीदवार, 2,889 मतदाता करेंगे मतदान
Hazaribagh News: रेलवे साइडिंग आपराधिक मामले में बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपी गिरफ्तार
JSSC-CGL चयनित अभ्यर्थियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, प्रोजेक्ट भवन के बाहर धरना
Jamshedpur News: जिला शिक्षा प्रदर्शन समीक्षा रिपोर्ट में पूर्वी सिंहभूम सबसे आगे
बीसीआई चेयरमैन मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग तेज, दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन
Jamshedpur news: तेज बहाव में बहे टीपू खान का शव दो दिन बाद बरामद, मरीन ड्राइव छठ घाट के पास मिला शव
पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में ली अंतिम सांस
Jamshedpur News : ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात