Crime News: फायरिंग मामले में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा पलामू कोर्ट में पेश

Crime News: फायरिंग मामले में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा पलामू कोर्ट में पेश
पलामू कोर्ट में पेश हुईं रिया सिन्हा (फाइल फोटो)

कुख्यात गैंगस्टर दिवंगत सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चाईबासा जेल से पलामू कोर्ट लाया गया। उन्हें व्यवहार न्यायालय के एडीजे-08 की अदालत में पेश किया गया, जहां वर्ष 2018-19 के गोलीबारी मामले में उनका बयान दर्ज किया गया।

पलामू: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर दिवंगत सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पलामू कोर्ट में पेश हुईं। वर्तमान में चाईबासा जेल में बंद रिया सिन्हा को सुरक्षा बलों की निगरानी में पलामू लाया गया, जहां उन्हें व्यवहार न्यायालय के एडीजे-08 की अदालत में प्रस्तुत किया गया। अदालती कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस उन्हें वापस चाईबासा जेल ले गई।

रिया सिन्हा के अधिवक्ता चितरंजन पांडेय ने बताया कि उनकी मुवक्किल एसटी नंबर 255/2019 के सिलसिले में अदालत में पेश हुई थीं। इस दौरान एडीजे-08 की अदालत में उनका बयान विधिवत दर्ज किया गया।

क्या है पूरा मामला?

Jharkhand Govt Ad
मामला वर्ष 2018-19 का है, जब पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र में गोलीबारी की एक घटना घटी थी। इस मामले में पुलिस ने गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और उनकी पत्नी रिया सिन्हा समेत कई अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया था। इसी मामले में शनिवार को सुनवाई के दौरान रिया सिन्हा की उपस्थिति दर्ज कराई गई।

हाल ही में हुआ था सुजीत सिन्हा का एनकाउंटर

गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पूर्व जामताड़ा क्षेत्र में एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा मारा गया था। सुजीत को साहिबगंज जेल से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था, जिस दौरान यह घटना घटी। पति की मृत्यु के बाद रिया सिन्हा को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक दिन की पैरोल पर पलामू के हुसैनाबाद स्थित पैतृक गांव लाया गया था।

यह भी पढ़ें: Palamu News: झामुमो नेता चंदन प्रकाश सिन्हा के भाई वरुण प्रकाश सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

झारखंड के शीर्ष अपराधियों में शामिल रहे सुजीत सिन्हा का मूल निवास पलामू के हुसैनाबाद क्षेत्र के पथरा गांव में था, जबकि उनका एक आवास मेदिनीनगर के रेडमा में भी स्थित है। सुजीत सिन्हा की आपराधिक गतिविधियों के अलावा उनकी पत्नी रिया सिन्हा पर भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मेदिनीनगर निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ
छात्रों के साथ मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी धक्का-मुक्की
Palamu News: टाउन हॉल में आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़
Lohardaga News: कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, गुरुवार से थी लापता
कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, ड्रोन कैमरे की मदद से मिली सफलता
ईटखोरी मार्ग पर स्थित चांदनी होटल में अवैध जिस्मफरोशी का बड़ा भंडाफोड़
Dumka News: उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए
Dumka News: महीनों से बंद वृद्धावस्था पेंशन, बुढ़ापे की लाठी के लिए तरस रहे बेबस बुजुर्ग
Dumka News: श्रावणी मेले के अंतिम चरण को लेकर उपायुक्त व एसपी ने दिए कड़े निर्देश
बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र की हत्या
Ranchi News: इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने बुजुर्गों संग मनाया डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का दौरा
Deoghar News: मधुपुर के गुनियासोल गांव से पिछले चार दिनों से दो बच्चों की मां लापता