Khunti News: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

सुबह करीब पांच बजे रेलवे कर्मियों की नजर शव पर पड़ी

Khunti News: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

हटिया-राउरकेला रेलखंड पर गोविंदपुर स्टेशन के समीप शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह करीब पांच बजे रेलवे कर्मियों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने जरियागढ़ थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका है कि युवक किसी चलती ट्रेन से गिर गया होगा।

खूंटी: हटिया राउरकेला रेल खंड पर गोविंदपुर स्टेशन के समीप शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह करीब पांच बजे रेलवे कर्मियों की नजर शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना जरियागढ़ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि युवक किसी चलती ट्रेन से गिर गया होगा, जिसके कारण उसकी मौत हुई। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शव की पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

पुलिस आसपास के गांवों और इलाकों में लोगों से पूछताछ कर रही है, लेकिन फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय स्तर पर पहचान नहीं होने के कारण पुलिस को आशंका है कि मृतक किसी दूसरे क्षेत्र का रहने वाला हो सकता है। युवक की पहचान के लिए पुलिस स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाने के साथ सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी