Koderma News: अधिक मास में भक्ति और सेवा का संगम, गुरु कृपा शांति भवन में विशेष आयोजन
कोडरमा स्थित गुरु कृपा शांति भवन में अधिक मास के अवसर पर विशेष धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतिदिन “हरे रामा, हरे कृष्णा” महामंत्र का जाप श्रद्धा भाव से किया जा रहा है। श्रद्धालुओं द्वारा गौसेवा, खाद्य सामग्री वितरण, दीपदान और अन्नदान जैसे सेवा कार्य भी किए जा रहे हैं।
कोडरमा: अधिक मास के पावन अवसर पर शहर स्थित गुरु कृपा शांति भवन में प्रतिदिन सवा घंटे तक “हरे रामा, हरे कृष्णा” महामंत्र का जाप श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सेवा एवं दान के विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में गुरु कृपा शांति भवन से जुड़े श्रद्धालुओं ने गौशाला पहुंचकर गायों को रोटी, गुड़ एवं हरी सब्जियां खिलाई। साथ ही वहां कार्यरत कर्मियों के लिए खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया।

श्रद्धालुओं ने बताया कि अधिक मास के दौरान मंदिरों में दीपदान एवं फलों का दान भी किया जाएगा। वहीं गुरु कृपा शांति भवन में विशेष रूप से पंडित जी का कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें 33 प्रकार के अन्नदान, छाता दान एवं वस्त्र दान का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के इस कार्यक्रम में प्रतिमा बर्णवाल, रेनू तर्वे, मुन्नी देवी, अनीता भदानी, दीपा गुप्ता, सुनीली अठघरा, बबीता अठघरा, संध्या सेठ, रेखा एकघरा, मंजू देवी, इंदु देवी, रंजीता देवी, सविता भारद्वाज, रीना कंधवे, सरोज देवी, रीना सिंह, प्रेमलता देवी, उषा देवी, स्वाती मिश्रा, शीला देवी, अनुपमा देवी, सारिका अग्रवाल, श्वेता कपसिमें, सोनीला कपसिमें, द्रौपदी देवी, नीलम देवी, रेणुका पहाड़ी सहित कई महिलाएं एवं श्रद्धालु शामिल रहीं।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
