National Health Mission Personnel Audits 2026
समाचार  कोडरमा  झारखण्ड  राज्य 

Koderma News: स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी उत्कर्ष गुप्ता सख्त, अस्पतालों में अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति

Koderma News: स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी उत्कर्ष गुप्ता सख्त, अस्पतालों में अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति कोडरमा समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की एक व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा कर्मियों की ऑनलाइन-ऑफलाइन उपस्थिति, अस्पतालों की साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सिविल सर्जन और उपाधीक्षकों को बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने, संस्थागत प्रसव के आंकड़ों का विश्लेषण कर इसे बढ़ावा देने, शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने तथा आयुष्मान भारत और टीबी जांच अभियान में तेजी लाने के कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में डीडीसी रवि जैन सहित जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे।
Read More...

Advertisement