Pakur News: सांसद विजय हांसदा और विधायक स्टीफन मरांडी ने ग्रामीणों को दी बड़ी सौगात
गांवों को मिलेगी नई रफ्तार, महेशपुर में सात सड़कों का शिलान्यास
महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PM-JANMAN) के अंतर्गत सात सड़क निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास सांसद विजय कुमार हांसदा और विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला है।
- PM-JANMAN योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगी संपर्क सुविधा, विकास को मिलेगी नई रफ्तार : सांसद विजय हांसदा
- ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर संपर्क और नई सुविधाओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी
पाकुड़: महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने की दिशा में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा और महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PM-JANMAN) के अंतर्गत बनने वाली सात सड़क निर्माण परियोजनाओं का नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर शिलान्यास किया।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सांसद विजय हांसदा और विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी का झामुमो कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद विजय हांसदा, विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने ग्रामीणों से संवाद भी किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली एवं अन्य स्थानीय समस्याओं को उनके समक्ष रखा। सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया।
ग्रामीणों ने क्षेत्र में लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग पूरी होने पर खुशी जताई।
इस अवसर पर जिला सचिव माईकिल मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, केंद्रीय समिति सदस्य पिंकु शेख, जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, मिल्टन शेख, प्रखंड सह सचिव नसीम अहमद, अभिषेक कुमार सिंह उर्फ गोलक, हालिम शेख, निरोज मड़ैया, जाबिर अली, मुन्ना प्यारेलाल मुर्मू, अजहरुल इस्लाम, टॉनिक शेख, रेंटू शेख, मुकुल शेख, नाजिर शेख, जाकिर शेख, अक्सम शेख, चंचल शेख, अली जिन्ना, दिलदार शेख, लाफी शेख, हसीबुल शेख, कालिदास मुर्मू, अंजनी कुमार भगत, रफाएल मुर्मू, लोदो बास्की, कालू शेख, कदमरसुल शेख, गेब्रियल सोरेन, रुबू शेख, अनवर शेख सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
