Pakur News: मैट्रिक परीक्षा में स्कूल टॉपर बनी रिया कुमारी को आलोकानंदा चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया सम्मानित
शिक्षकों और अभिभावकों ने की मेहनत और अनुशासन की सराहना
महेशपुर प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा रिया कुमारी को सम्मानित किया गया। कोलकाता स्थित आलोकानंदा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रिया को 415 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करने पर पुरस्कृत किया गया।
Pakur News: महेशपुर प्रखंड अंतर्गत प्लस टू हाई स्कूल में सोमवार को मेधावी छात्रा रिया कुमारी को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कोलकाता स्थित आलोकानंदा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विद्यालय की छात्रा रिया कुमारी को पुरस्कृत किया गया। रिया कुमारी ने इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 415 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। छात्रा की इस सफलता से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रतिनिधि असित सिन्हा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयनाल आबेदीन, शिक्षिका शकुंतला मुर्मू, छात्रा के पिता कपिलेश कुमार, उनकी माता समेत विद्यालय के कई शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे। सभी ने रिया कुमारी की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
