Ranchi News: अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका एसबीयू का सितारा, आयुष राज ने जीता रजत पदक
दुनिया के विभिन्न देशों से 600 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा
सरला बिरला विश्वविद्यालय के बीबीए छात्र आयुष राज ने श्रीनगर में आयोजित पीटीएफ ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर विश्वविद्यालय और झारखंड का नाम रोशन किया है। 30 मई से 2 जून तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के 600 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के बीबीए के छात्र आयुष राज ने पीटीएफ ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर विश्वविद्यालय और राज्य का नाम रोशन किया है।
श्रीनगर में 30 मई से 2 जून तक आयोजित इस प्रतियोगिता में दुनिया के विभिन्न देशों से 600 से अधिक ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का आयोजन प्रोफेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था।


इसके अलावा खेल प्रशिक्षक सुभाष शाहदेव एवं राहुल रंजन ने भी आयुष राज को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आयुष की उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

