Koderma News: कृष्णापुरी में चोरों का तांडव, सोता रहा परिवार और बाइक-नगदी ले उड़े चोर
चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी में चोरों ने राजू यादव के सुनसान मकान को निशाना बनाते हुए ₹40 हजार नगद, कांसा-पीतल के बर्तन और एक बाइक की चोरी कर ली। वारदात के वक्त पूरा परिवार छत पर सोया हुआ था और पुलिस फिलहाल चोरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
कोडरमा: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 8 के कृष्णापुरी मुहल्ला स्थित राजू यादव के घर में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी देते हुए गृह स्वामी राजू यादव ने बताया कि बीती रात वे लोग खाना खाकर मुख्य दरवाजे में ताला जड़कर पूरे परिवार के साथ छत पर सोने चले गए थे। सुबह उठने के पश्चात जब वह लोग नीचे आए तो देखा कि घर के अंदर के एक कमरे का दरवाजा खुला हुआ था।
उसे कमरे में पूजा के लिए बने स्थल पर रखे कांसा और पीतल के सारे सामान गायब थे। उन्होंने गहनता से जांच की तो पाया कि कमरे के अंदर में पैसों से भरा बैग भी गायब था। उन्होंने बताया कि उस बैग में 40 हजार रुपए नगद रखे हुए थे। इसके पश्चात जब वे मुख्य दरवाजा खोलकर बाहर आए तो देखा कि उनका बाइक भी घर के बाहर से चोरी हो चुका था। इसके पश्चात उन्होंने घटना की जानकारी तिलैया पुलिस को दी।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

