हेमन्त सोरेन के विज़न का असर: झारखंड का आम पहुंचा दुबई-लंदन, ग्रामीण महिलाओं ने रचा नया इतिहास
बिरसा हरित ग्राम योजना से 2.15 लाख ग्रामीण परिवारों को मिल रही स्थायी आजीविका
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड का ‘पलाश’ ब्रांड ग्रामीण महिलाओं और किसानों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनकर उभरा है। झारखंड मैंगो मार्केटिंग इनिशिएटिव के तहत अब तक 2.24 लाख किलो आम की बिक्री से 60.51 लाख रुपये का कारोबार हुआ है।
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की दूरदर्शी सोच और ग्रामीण महिलाओं की मेहनत ने झारखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है। ‘पलाश’ ब्रांड के तहत संचालित झारखंड मैंगो मार्केटिंग इनिशिएटिव आज राज्य के आम उत्पादकों और सखी मंडल की महिलाओं के लिए सफलता की नई कहानी लिख रहा है। झारखंड का आम अब देश के बड़े रिटेल नेटवर्क के साथ-साथ दुबई और लंदन जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच रहा है।
कोरोना काल में शुरू की गई बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत राज्य में बड़े पैमाने पर फलदार पौधारोपण किया गया था। वर्तमान में करीब 1.86 लाख एकड़ क्षेत्र में आम के बगीचे विकसित हो चुके हैं, जिससे लगभग 2.15 लाख ग्रामीण परिवारों को स्थायी आजीविका का अवसर मिला है। इस सीजन में 52 हजार एकड़ क्षेत्र के बागान तुड़ाई के लिए तैयार हैं और लगभग 50 हजार मीट्रिक टन आम उत्पादन का अनुमान है।
महिलाओं ने संभाली मार्केटिंग की कमान

दुबई और लंदन तक पहुंचा झारखंड का आम

ग्रेडिंग के आधार पर बाजार रणनीति
राज्य सरकार ने आमों को ग्रेड-ए, ग्रेड-बी और ग्रेड-सी श्रेणियों में विभाजित कर विपणन व्यवस्था विकसित की है। ग्रेड-ए आमों का निर्यात यूएई, सऊदी अरब और यूके जैसे देशों में किया जा रहा है, जबकि घरेलू बाजार में इन्हें पलाश मार्ट और अपना मार्ट के माध्यम से बेचा जा रहा है। वहीं ग्रेड-बी और ग्रेड-सी आमों की बिक्री संगठित रिटेल नेटवर्क, स्थानीय बाजारों और पलाश कैनोपी कियोस्क के जरिए की जा रही है।
60 लाख से अधिक का कारोबार
राज्य के 115 एफपीओ को पलाश मैंगो कैनोपी काउंटर्स से जोड़ा गया है। इनके माध्यम से अब तक 2,24,200 किलोग्राम आम की बिक्री हो चुकी है, जिससे 60.51 लाख रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। बाजार विस्तार के लिए ब्लॉक और जिला स्तर पर किसान मेले और बायर-सेलर मीट आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही ब्लिंकिट, रिलायंस फ्रेश और कशिश मॉल जैसे बड़े कॉर्पोरेट नेटवर्क से भी जुड़ने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


