जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा ने किया उलगुलान: कैलाश यादव

11 जून को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा

जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा ने किया उलगुलान: कैलाश यादव
राजद कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते पार्टी नेता

प्रदेश राजद कार्यालय में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने पुष्पांजलि अर्पित कर भगवान बिरसा मुंडा के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष और उलगुलान आंदोलन को याद किया।

रांची: प्रदेश राजद की ओर से पार्टी कार्यालय में राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने कम उम्र में ही उलगुलान कर दिया था।

राजद इनके आदर्शों को स्मरण कर शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष का परिणाम है कि अंग्रेजों ने छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी), 1908 पारित किया था, जिसके कारण आदिवासी भूमि के हस्तांतरण को प्रतिबंधित किया गया।

यह भी पढ़ें: अमेठिया नगर में सात दिवसीय वरिष्ठ नागरिक योग शिविर का सफलतापूर्वक समापन

इनके संघर्ष को याद कर बलिदान दिवस पर झारखंड ही नहीं, देश के कई प्रांतों में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

यह भी पढ़ें: 3 करोड़ में झारखंड आंदोलन खरीदने वाली कांग्रेस’, आदित्य साहू का बड़ा हमला, राज्यसभा चुनाव पर गरमाई सियासत

यादव ने बताया कि आगामी 11 जून 2026, दिन बृहस्पतिवार को राजद कार्यालय में दिन के 3 बजे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर 79 पाउंड का केक काटा जाएगा तथा गरीब परिवारों के बीच भोजन सामग्री और मिठाइयां बांटी जाएंगी।

कार्यक्रम में प्रवक्ता कैलाश यादव, रामकुमार यादव, नंदन यादव, शुभम ठाकुर, विभाकर कुमार, विवेक यादव, फुलमनी होरो, सुखमनी उरांव, सोनी बारला, शब्बर फातमी और महादेव ठाकुर मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: घर में बर्तन मांजने के दौरान चक्कर खाकर गिरी नाबालिग छात्रा, दर्दनाक मौत Koderma News: घर में बर्तन मांजने के दौरान चक्कर खाकर गिरी नाबालिग छात्रा, दर्दनाक मौत
सरला बिरला विश्वविद्यालय का जलवा: दो छात्रों को यूएई में मिला ₹32.50 लाख तक का पैकेज
Sahebganj News: पथरा गांव में एनटीपीसी का बड़ा सोलर पैनल उखड़ा, बाल-बाल बचे ग्रामीण
Sahebganj News: दहेज मांग और मार-पीट केस में कोटालपोखर पुलिस का एक्शन, आरोपी गिरफ्तार
Sahebganj News: पेयजल संकट के लिए जिला प्रशासन का बड़ा कदम, जारी की हेल्पलाइन नंबर सूची
Sahebganj News: जन्म से 5 साल तक के 35,877 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक
Koderma News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बड़की धमराय में लगाया विधिक जागरूकता शिविर
Ranchi News: JEE Advanced 2026 में सीसीएल की शिक्षा पहल का कमाल, तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता
3 करोड़ में झारखंड आंदोलन खरीदने वाली कांग्रेस’, आदित्य साहू का बड़ा हमला, राज्यसभा चुनाव पर गरमाई सियासत
भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की समीक्षा बैठक आयोजित
जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा ने किया उलगुलान: कैलाश यादव
त्रिभुवन मंडल का पलटवार, बोले- मुझे भू-माफिया कहने वाले खुद आधा दर्जन गरीबों की जमीन कब्जाए बैठे हैं