झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सस्पेंस! BJP के बाद अब कांग्रेस को भी हॉर्स ट्रेडिंग का डर?

झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सस्पेंस! BJP के बाद अब कांग्रेस को भी हॉर्स ट्रेडिंग का डर?

झारखंड राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। संभावित खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए होटल में ठहराने की रणनीति पर काम कर रही है।

Jharkhand Rajya Sabha Election: विधायकों की संभावित खरीद-फरोख्त (Horse Trading) को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक राज्यसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट और सुरक्षित रखने के लिए रांची के एक होटल में स्थानांतरित करने की योजना बना रही है।

रांची के होटल बने राजनीतिक गढ़

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 से पहले रांची के होटल राजनीतिक गतिविधियों के केंद्र बन गए हैं। एनडीए के विधायक पहले ही रांची के रेडिनसन ब्लू होटल में डेरा जमा चुके हैं। अब महागठबंधन के विधायक भी इसी राह पर चलते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस वोटिंग से एक दिन पहले बुधवार को अपने विधायकों को राजधानी के एक होटल में भेज सकती है। किसी भी अनिश्चितता से बचने के लिए विपक्षी राजग पहले ही अपने विधायकों को होटल में सुरक्षित कर चुका है।


सीएम के आवास पर फिर होगी रणनीतिक बैठक

कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने जानकारी दी कि राज्य की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी रणनीति तय करने को लेकर 'इंडिया' गठबंधन के सभी विधायक बुधवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर बैठक करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अपने विधायकों को दिन के समय ही एक सुरक्षित स्थान पर भेजने की व्यवस्था करेगी।

हालांकि कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने इसे अलग तरह से पेश किया। उनके अनुसार विधायक केवल उसी होटल में जाएंगे जहां पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक ठहरे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि विधायकों को होटल में रखने की कोई योजना नहीं है और गठबंधन के पास पर्याप्त संख्याबल है।

यह भी पढ़ें: सफलता की कहानी: कृषि विभाग 'आत्मा' के सहयोग से आत्मनिर्भरता का मॉडल बना तेलो गांव


झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर किसकी होगी जीत?

राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को न्यूनतम 28 प्रथम वरीयता मत हासिल करने होंगे। 18 जून को होने वाले इस चुनाव में झारखंड विधानसभा में भाजपा नेतृत्व वाले राजग के पास 24 विधायक हैं, जबकि 'इंडिया' गठबंधन के पास 56 विधायकों का समर्थन है।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित

दो सीटों के लिए मैदान में तीन उम्मीदवार हैं झामुमो की ओर से बैद्यनाथ राम, कांग्रेस की ओर से प्रणव झा और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी। राजग के विधायकों को मंगलवार को ही होटल में स्थानांतरित कर दिया गया था, जबकि 'इंडिया' गठबंधन के विधायकों ने उसी दौरान मतदान का अभ्यास किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि यह मॉक वोटिंग विधायकों को मतदान प्रक्रिया से परिचित कराने के उद्देश्य से कराई गई।

दूसरी ओर सत्तारूढ़ झामुमो ने दावा किया कि एनडीए के पास परिमल नथवानी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं है। जेएमएम नेताओं का यह भी दावा है कि एनडीए के पांच विधायक उनके संपर्क में हैं और क्रॉस वोटिंग के लिए तैयार हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान  Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान 
Palamu News: पर्यावरण और नशामुक्ति के लिए 20 जून को सजेगा 'साइक्लोथॉन-2026' का महामंच
Palamu News: बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: नगर अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता
Palamu News: जन समाधान कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं 
Dhanbad News: 21 जून को सात केंद्रों पर होगी नीट यूजी-2026 परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा में जुटा प्रशासन
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की व्यापक समीक्षा
Dhanbad News: बीसीसीएल में ओबीसी कोल कर्मियों का मिलन सह सम्मान समारोह, देव कुमार वर्मा बने प्रभारी
मधुपुर-जगदीशपुर स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
Deoghar News: जनता दरबार में सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य, कटेगा वेतन
Deoghar News: नीट परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए उपायुक्त सौरभ कुमार ने संभाला मोर्चा
Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल का पदमा प्रखंड में सघन दौरा, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
Hazaribagh News: पंजाब जा रहे ट्रक से 3 क्विंटल 5 किलो डोडा बरामद, तस्करी नेटवर्क ध्वस्त