Koderma News: राजद कार्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, सुभाष यादव ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का दिया संदेश

राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को दी सलामी

Koderma News: राजद कार्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, सुभाष यादव ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का दिया संदेश

कोडरमा के झुमरीतिलैया स्थित राजद प्रधान कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर राजद संसदीय बोर्ड सदस्य एवं कोडरमा के पूर्व राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष को याद करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

​कोडरमा:  80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विशुनपुर आश्रम रोड, झुमरीतिलैया स्थित प्रधान कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजद के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने आन-बान-शान के साथ झंडा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी।राजद संसदीय बोर्ड सदस्य सह कोडरमा के पूर्व राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर संबोधित करते हुए कहा की ​80वें स्वतंत्रता दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर समस्त कोडरमावासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष की याद दिलाता है। आज के समय में लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा करना ही उन अमर शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राष्ट्रीय जनता दल हमेशा से दबे-कुचले, शोषितों और आम जनता के अधिकारों की आवाज बनता रहा है । और आगे भी कोडरमा के सर्वांगीण विकास तथा जन-सरोकार के मुद्दों के लिए धरातल पर संघर्ष करता रहेगा।

Jharkhand Govt Ad
कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोहर राम, नगर अध्यछ सह वार्ड पार्षद घनश्याम तुरी, रेणु देवी, महेश यादव, सोनू चन्द्रवंशी, मो शमीम, बब्लू पांडेय, नीलम पासवान, पिंटू यादव, दीपक यादव, राजद नेता सरफुद्दीन, अरुण पासवान, मनोज रजक, मो मोजहिर, प्रेम प्रकाश, संजय दास, इकबाल अंसारी, शिवशंकर बर्णवाल, दीपक यादव, नीरज पासवान, सागर खान, राजेन्द्र यादव, अरुण यादव, परवेज खान, संतोष चंद्रवंशी समेत पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष, पदाधिकारी व गणमान्य लोग शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने नगर निगम क्षेत्र की नगरीय व्यवस्था की समीक्षा की Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने नगर निगम क्षेत्र की नगरीय व्यवस्था की समीक्षा की
Sahebganj News: कोटालपोखर में गनी चौक से रेलवे फाटक तक जर्जर सड़क बनी आफत
Giridih News: बगोदर के घाघरा हत्याकांड का पुलिस ने किया त्वरित खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Boakaro News: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
Bokaro News: चास सदर एएसपी वेदांत शंकर के नेतृत्व में गठित टीम ने दबोचे 6 शातिर चोर
Bokaro News: स्टील प्लांट में कई अधिकारियों का प्रमोशन, 25 विभागों को मिले नए विभागाध्यक्ष
Dhanbad News: CISF का कोयला चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान, 32.31 टन अवैध कोयला बरामद
Bokaro News: स्टील प्लांट में डायरेक्टर-इन-चार्ज क्वालिटी सर्किल ट्रॉफी 2026 का हुआ सफल आयोजन
Sahebganj News: नगर थाना पुलिस ने गुल्लीभट्टा चोरी कांड का किया सनसनीखेज पर्दाफाश
Hazaribagh News: विधायक मनोज यादव की पहल पर पथ निर्माण विभाग ने शुरू किया स्थल निरीक्षण
Giridih News: अंग्रेजी विभाग में विदाई समारोह का आयोजन, छात्रों ने उत्साह के साथ साझा की यादें
बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, JPSC-JSSC समेत रद्द परीक्षाओं की CBI जांच की मांग