Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा
लड़के और लड़कियों के प्लाटून के सधे कदमों ने दिल्ली के परेड की दिलाई याद
कोडरमा के सेक्रेड हार्ट स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित समारोह में प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने परेड का निरीक्षण करने के बाद ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सशक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से कुशल और जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विकास में योगदान देने की अपील की।
कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के खेल मैदान में और बच्चों के हाथों में तिरंगा शान से लहराता हुआ नजर आया। विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने सर्वप्रथम परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात झंडोत्तोलन किया।
उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय की उपलब्धियों को बताया और कहा कि सशक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आजादी के 80 वर्षों में हमारा भारत हर क्षेत्र में उन्नति की ओर अग्रसर है। उन्होंने बच्चों से एक कुशल नागरिक बनकर देश के विकास में अपने योगदान देने की अपील की। इस मौके पर अलग-अलग वेशभूषा में पहुंचे बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। लड़के और लड़कियों के प्लाटून के सधे हुए कदमों ने दिल्ली में होने वाले परेड की याद ताजा कर दी। बच्चों के द्वारा प्रस्तुत समूह गीत, नृत्य और योग आकर्षण का विशेष केंद्र रहा। इस मौके पर विद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को सर्टिफिकेट और मेडल देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। कार्यक्रम का संचालन शरण्या सिंह और संगम प्रिया ने संयुक्त रूप से किया।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts


Latest News








