झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षा होगी पूरी तरह हाई-टेक, 80 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल रिपोर्ट कार्ड प्रणाली की शुरुआत

बदल रही सरकारी स्कूलों की छवि, 5 दिसंबर को गिरिडीह से होगा राज्यव्यापी लॉन्च

झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षा होगी पूरी तरह हाई-टेक, 80 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल रिपोर्ट कार्ड प्रणाली की शुरुआत

राज्य के 80 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल रिपोर्ट कार्ड की शुरुआत हो गई है। गिरिडीह के जेसी बोस एसओई गर्ल्स स्कूल में 5 दिसंबर को पहली बार डिजिटल रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाएगा। इसमें स्कॉलास्टिक, को-स्कॉलास्टिक और 10 गतिविधिगत बिंदुओं पर ग्रेडिंग की गई है।

गिरिडीह: सरकारी स्कूल के बच्चों को अब डिजिटल रिपोर्ट कार्ड मिलेगा। पायलट प्रोजेक्ट के रुप में राज्य के 80 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में इसकी शुरुआत की जाएगी। इसके बाद सभी सरकारी स्कूल में डिजिटल रिपोर्ट कार्ड बच्चों को देने की योजना है। सर जेसी बोस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में 5 दिसंबर शुक्रवार को पहली बार डिजिटल रिपोर्ट कार्ड जारी होगा. सर जेसी बोस एसओई गर्ल्स गिरिडीह के प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि डिजिटल रिपोर्ट कार्ड में विद्यार्थियों के सबमिटिव असिस्मेंट वन (एसए-वन) में प्राप्त अंकों के विवरण के तहत स्कॉलास्टिक और को-स्कॉलास्टिक की कैटेगरी में रिपोर्ट कार्ड तैयार किया गया है। इसमें टर्म वन रेल मासिक परीक्षा के 40% अंक और एसए-वन के 60% अंक को जोड़कर रिपोर्ट कार्ड तैयार किया गया है। बताया कि 5 दिसंबर को स्कूल में ओपेन हाउस है। जिसमें डिजिटल रिपोर्ट कार्ड प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया जाएगा। 

डिजिटल रिपोर्ट कार्ड से शिक्षकों के प्रति बदलेगी सोच

यहां बता दें कि सर जेसी बोस एसआई गिरिडीह में डिजिटल रिपोर्ट कार्ड तैयार करने में सारा डिजिटाइलेजशन का कार्य उन्हीं शिक्षकों ने पूरा किया है,  जिन्होंने अपनी शिक्षण सामग्री को भी ससमय पूरा किया है। शिक्षकों ने शिक्षण कार्य पूरा करने के साथ डिजिटाइलेजशन का कार्य पूरा करके सरकारी शिक्षकों के प्रति सोच को बदलने का भी उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसके लिए प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा ने शिक्षकों की मेहनत की सराहना की है। उन्होंने बताया कि डिजिटल रिपोर्ट कार्ड को लेकर ई-विद्यावाहिनी में पोर्टल कॉर्नर लांच किया गया है। जिसमें रिपोर्ट कार्ड को अपलोड किया जा रहा है।

दस बिंदुओं पर की गई है ग्रेडिंग

प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा ने बताया कि डिजिटल रिपोर्ट कार्ड में विद्यार्थियों के सह शैक्षिक क्रियाकलापों में 10 बिंदुओं पर शिक्षकों द्वारा ग्रेडिंग की गई है। जिसमें अटेडेंस,  डिसीप्लीन,  अवेयरनेस,  हेल्थ एंड हाईजीन,  फाइन आर्ट, डिसीजन मेकिंग, लीडरशिप स्कील, क्रिएटिव स्कील सहित अन्य बिंदु शामिल है। बताया कि इसे चार भाग ए, बी, सी और डी में आवंटित किया गया।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न
Koderma News: श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा व ध्वजारोपण
Dhanbad News: विधानसभा में गरजीं रागिनी सिंह, श्रमिकों की सुरक्षा और रोजगार पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में सावित्रीबाई फुले को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Dumka News: बीडीओ सह सीडीपीओ ने किया पाँच आँगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण
Dumka News: सहायक समाहर्ता ने किया फूलो–झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने हिज़ला स्थित मूक-बधिर विद्यालय का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाया के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा
Hazaribagh News: हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात
Hazaribagh News: 10 साल का इंतजार और छात्रों का फूटा गुस्सा, JTET परीक्षा न होने पर फूंका सरकार का पुतला
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Bokaro News: इस्पात संयंत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन